फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Poisonous Liquor Drink Another Four Die Total 14 Died Hindi News

आगरा: जहरीली शराब पीने से चार और लोगों की मौत, 14 पहुंची मृतक संख्या, नौ मुकदमे हुए दर्ज

Fri, 27 Aug 2021 07:49 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 27 Aug 2021 07:49 AM IST
सार

थाना ताजगंज में तीन, डौकी में चार और शमसाबाद में एक मुकदमा शराब से मौत के मामले में दर्ज किया गया। वहीं थाना शमसाबाद में दूसरा मुकदमा आबकारी विभाग की ओर से ठेके पर अवैध शराब बेचने के मामले में दर्ज किया गया। गिरफ्तारी अब तक शून्य है।

विज्ञापन
Agra Poisonous Liquor Drink Another Four Die Total 14 Died Hindi News
शराब का क्वार्टर दिखाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शराब पीने के बाद मौतों का आंकड़ा बृहस्पतिवार को 14 पर पहुंच गया। शमसाबाद के महरमपुर में दो और गढ़ी जहान सिंह में एक की मौत शराब पीने के बाद हुई। वहीं बोदला के राकेश की मौत 24 अगस्त को हुई थी। शराब से मौतों के मामले में थाना ताजगंज में तीन, डौकी में चार और शमसाबाद में एक मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं थाना शमसाबाद में दूसरा मुकदमा आबकारी विभाग की ओर से ठेके पर अवैध शराब बेचने के मामले मेें दर्ज किया गया। गिरफ्तारी अब तक शून्य है।

विज्ञापन

डौकी के गांव कौलारा कला में रामवीर, अनिल, राधेश्याम, गांव बरकुला में गयाप्रसाद, ताजगंज के गांव नगला देवरी में ताराचंद, राम सहाय, चंद्रभान और सुनील की सोमवार और मंगलवार को मौत हुई। शमसाबाद के गांव गढ़ी जहान सिंह में रूप सिंह की मंगलवार और उसके भाई राजू की बुधवार को मौत हुई। इसी तरह अशोक, भगवान सिंह की बुधवार और संजय की बृहस्पतिवार को मौत हुई। वहीं बोदला स्थित भगवती विहार निवासी राकेश की 24 अगस्त को जीआर अस्पताल में मौत हुई थी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार किया। वह इरादतनगर के गढ़ी गजेंद्रा अपनी ससुराल गए थे। वहां पर शराब पी थी। विसरा जांच में अनिल, रामवीर, गया प्रसाद और सुनील की मौत जहरीली शराब से मौत से होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए।
विज्ञापन


 

घर से शराब बेचता है पप्पू 

गैर इरादतन हत्या की धारा लगाई
जहरीली शराब से मौत के मामले में डौकी में चार, ताजगंज में तीन और शमसाबाद में एक मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं शमसाबाद में एक ठेके पर अवैध शराब बिकने के मामले में आबकारी विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। मौतों के मामले में गैर इरादतन हत्या, आबकारी अधिनियम सहित अन्य धारा लगाई हैं। 13 मौत की जानकारी मिली है। अन्य एक के बारे में पता किया जाएगा। - मुनिराज जी, एसएसपी, आगरा


जहरीली शराब कांड : एडीजी की बड़ी कार्रवाई, तीन थाना-एक चौकी प्रभारी सहित नौ निलंबित 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed