फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra poisonous liquor death case: liquor was smuggled from Haryana

आगरा: हरियाणा से आई जहरीली शराब ने ली 17 लोगों की जान, पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

Mon, 30 Aug 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Aug 2021 12:05 AM IST
सार

आगरा जिले में बीते सप्ताह जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन
agra poisonous liquor death case: liquor was smuggled from Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के ताजगंज, डौकी, शमसाबाद और इरादतनगर क्षेत्र में 17 लोगों की जान लेने वाली जहरीली शराब हरियाणा से आने की जानकारी पुलिस को मिली है। शमसाबाद के ऊंचा गांव का मनोज यह शराब मंगवाता है। वो सप्लायर दारा और ठेका संचालक हेमंत तक पहुंचाता है। इसके बाद जहरीली शराब की बिक्री ठेकों से की जाती है। पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई है। पुलिस अब मनोज की तलाश कर रही है। हालांकि अभी पुलिस कई और सवालों के जवाब ढूंढ रही है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऊंचा गांव के मनोज का भाई चार साल पहले मथुरा में ठेका चलाता था। यहां मनोज बैठा करता था। उसका ठेका बंद हो गया। इस पर मनोज ने अवैध शराब का धंधा शुरू कर दिया। उसकी मुलाकात दारा सिंह से हो गई। दारा सिंह भी ठेके का सेल्समैन था। दो साल पहले अपने रिश्तेदार से मिलकर स्कूल में शराब बनाता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। बाद में वो मनोज के संपर्क में आ गया। 
विज्ञापन


मनोज हरियाणा से शराब मंगाता है। दारा सिंह को शराब देता था। वो ठेकों और गांव में लोगों को सप्लाई करता था। ठेका संचालक हेमंत के तार भी मनोज से जुड़े हुए होने की जानकारी मिली है। पुलिस को छानबीन में यह पता चला है। हालांकि अभी हेमंत और मनोज की गिरफ्तारी, दारा को रिमांड पर लेने के बाद और भी तथ्य सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा से आता है केमिकल
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शराब की अवैध बिक्री करने वाले हरियाणा से एक्स्ट्रा न्यूट्रल एल्कोहल (ईईएनए) लेकर आते हैं। यह औद्योगिक इकाई और दुकान के लिए ड्रम में लाया जा सकता है। इसका प्रयोग शराब बनाने में किया जाने लगा है। मगर, इससे शराब साइंटिफिक तरीके से ही बन सकती है। 

कई बार इसकी मात्रा गलत होने पर शराब जहरीली हो सकती है। अवैध कारोबार करने वाले मिथाइल एल्कोहल भी मिलाते हैं। यह केमिकल जो हरियाणा से नहीं ला पाते हैं, वो वहीं शराब बनवा लेते हैं। इसके बाद बोतलों में पैकिंग करके और यूपी का लेबल लगा दिया जाता है।

ठेकों पर नकली, घरों पर असली
जेल भेजे गए आरोपियों से यह भी पता चला है कि ठेकों से ही नकली शराब की बिक्री होती है। गांव में बेचने वालों को असली शराब ही दी जाता है। क्योंकि घरों से बेचने वालों के पकड़े जाने की आशंका रहती है। अगर, वो नकली शराब बेचते पकड़े गए तो ठेके का भी नाम लेंगे। इसलिए सेल्समैन उन्हें असली शराब ही अवैध तरीके से बेच देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed