फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra players shine with gold in athletics

Agra News: एथलेटिक्स में सोने से चमके आगरा के खिलाड़ी

Wed, 08 Jan 2025 01:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Agra players shine with gold in athletics
 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आगरा के विजेता खिलाड़ी - फोटो : एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आगरा के विजेता खिलाड़ी
आगरा। वाराणसी में 4 से 5 जनवरी को 33वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स पुरुष एवं महिला सीनियर वर्ग एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मान सिंह और केएन कौशिक ने जेवलिन, शॉटपुट और डिस्कस थ्रों में स्वर्ण पदक जीते। जगदीश ने 400 मीटर दौड़ में रजत, 800 मीटर में स्वर्ण पदक जीते। शिव दयाल ने जेवलिन में स्वर्ण, 800 मीटर दौड़ रजत, 1500 मीटर में कांस्य पदक जीते। स्वतेंद्र ने जेवलिन, शॉटपुट में स्वर्ण व डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीते। उमेश ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य, 200 मीटर दौड में स्वर्ण पदक जीते। चंद्र प्रकाश ने 200, 400 मीटर दौड़ और टीजंप में स्वर्ण पदक जीते। सुरेंद्र सिंह ने जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीते। दीवान सिंह ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण, 200 मीटर में कांस्य पदक जीते। राम अवतार ने 500 मीटर दौड़ में कांस्य, कुसुम ने 200 और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण, लॉन्ग जंप में कांस्य पदक जीते। प्रेमवती ने शॉटपुट, जेवलिन और डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीते।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed