{"_id":"618369f298c2b5256e26f397","slug":"agra-petrol-diesel-price-today-petrol-diesel-price-today-agra-iocl-4th-november-2021","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती: दीपावली पर मिली राहत, जानिए आगरा में क्या हैं नई दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती: दीपावली पर मिली राहत, जानिए आगरा में क्या हैं नई दरें
Thu, 04 Nov 2021 10:34 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 04 Nov 2021 10:34 AM IST
सार
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से दिवाली पर आम आदमी को राहत मिली है। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने के बाद यूपी सरकार ने टैक्स कम कर दिया है। जिससे अब पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी आ गई है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमत
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती होने से दीपावली के पर्व पर आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। आगरा में पेट्रोल की कीमत में 5.91 रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई है। जबकि डीजल पर 11.82 रुपये कम हुए हैं। गुरुवार को पेट्रोल 100.78 रुपये और डीजल 86.82 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।
विज्ञापन
बीते एक महीने से डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। चार अक्तूबर को पेट्रोल की कीमत 99.19 रुपये प्रति लीटर थी। बुधवार मध्य रात्रि तक पेट्रोल 106.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.64 प्रति लीटर बिका। गुरुवार सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो गईं। लोगों का कहना है कि तेल की कीमतें घटने से कुछ हद तक महंगाई का बोझ कम होगा।
विज्ञापन
ऐसे बढ़े पेट्रोल के दाम
चार अक्तूबर: 99.19 रुपये
सात अक्तूबर: 100.02 रुपये
आठ अक्तूबर: 100.31 रुपये
नौ अक्तूबर: 100.60 रुपये
10 अक्तूबर: 100.89 रुपये
11 अक्तूबर: 101.18 रुपये
12 अक्तूबर: 101.18 रुपये
13 अक्तूबर: 101.18 रुपये
14 अक्तूबर: 101.18 रुपये
15 अक्तूबर: 101.87 रुपये
16 अक्तूबर: 102.21 रुपये
17 अक्तूबर: 102.57 रुपये
18 अक्तूबर: 102.57 रुपये
19 अक्तूबर: 102.57 रुपये
20 अक्तूबर: 102.91 रुपये
21 अक्तूबर: 103.25 रुपये
22 अक्तूबर: 103.59 रुपये
23 अक्तूबर: 103.59 रुपये
25 अक्तूबर: 104.27 रुपये
27 अक्तूबर: 104.27 रुपये
28 अक्तूबर: 104.95 रुपये
29 अक्तूबर: 104.95 रुपये
30 अक्तूबर: 105.63 रुपये
31 अक्तूबर: 105.97 रुपये
1 नवंबर: 106.34 रुपये
3 नवंबर: 106.69 रुपये
रोज सुबह छह बजे बदलती है कीमत
प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।