फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Oxygen Plant Not Starts After Two Months

प्रभारी जी...102 दिन बाद आई ‘ऑक्सीजन’ की याद, संक्रमण की लहर थमने के बाद भी नहीं बने सरकारी ऑक्सीजन के प्लांट

Thu, 01 Jul 2021 09:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 01 Jul 2021 09:33 AM IST
सार

जिले में 23 ऑक्सीजन प्लांट प्रस्तावित हैं। जिनमें 11 प्लांट सरकारी अस्पतालों में लगने हैं।

विज्ञापन
Agra Oxygen Plant Not Starts After Two Months
आगरा के जिला अस्पताल में अधूरा पड़ा ऑक्सीजन प्लांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जनपद के प्रभारी मंत्री को 102 दिन बाद ‘ऑक्सीजन’ के इंतजामों की याद आई है। दूसरी लहर थमे दो माह बीत गए। जिले में एक भी सरकारी प्लांट चालू नहीं हो सका। कहीं प्लांट की मशीनें नहीं आईं, तो कहीं पाइपलाइन की फिटिंग अधूरी है। कहीं फंडिंग का इंतजार है तो कहीं प्रस्ताव ही स्वीकृत नहीं हुए। जबकि अप्रैल में ऑक्सीजन का विकराल संकट झेल चुके शहर में प्लांट निर्माण कछुआ चाल से हो रहा है।

विज्ञापन


जिले में 23 ऑक्सीजन प्लांट प्रस्तावित हैं। जिनमें 11 प्लांट सरकारी अस्पतालों में लगने हैं। पीएम केयर फंड से जिला अस्पताल में प्रस्तावित 500 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) क्षमता के प्लांट का 20.94 लाख की लागत से सिविल व इलेक्ट्रिकल कार्य पूर्ण हो चुका है। वार्डों में बेड तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइपलाइन फिटिंग नहीं हो सकी। 8.84 लाख रुपये फिटिंग के लिए शासन से नहीं मिले।
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज में तीन प्लांट प्रस्तावित हैं। एक प्लांट के लिए मशीन आ गई है। बाकी दो प्लांट के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम अधूरा है। एक प्लांट पीएम केयर फंड जबकि दूसरा राज्य फंड से बनना है। स्वास्थ्य केंद्र बाह के लिए 100 एलपीएम को प्लांट की शासन से स्वीकृति नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कंपनियों के फंड के भरोसे सरकार
जिले में छह प्लांट ऐसे हैं जिन्हें निजी कंपनियों के सीएसआर फंड से तैयार किया जाएगा। जिला महिला चिकित्सालय लेडी लॉयल, स्वास्थ्य केंद्र सैंया व खंदौली में एक बिजली कंपनी के फंड से प्लांट लगेंगे। जगनेर व बाह स्वास्थ्य केंद्र पर एक निजी बैंक सीएसआर फंड से खर्च करेगी। इनके अलावा शहर में चार निजी अस्पतालों में प्लांट लग चुके हैं। निजी अस्पतालों में छह प्लांट निर्माणाधीन हैं। हवा से ऑक्सीजन बनाने वाले दो निजी प्लांट वर्तमान में कार्यरत हैं।
 
प्रस्तावित ऑक्सीजन प्लांट का हाल
 
अस्पताल- प्लांट की क्षमता- बेड- फंडिंग- वर्तमान स्थिति
- जिला अस्पताल- 500 एलपीएम-118- पीएम केयर- पाइप लाइन फिटिंग अधूरी
- लेडी लॉयल- 500 एलपीएम- 145 - टोरंट पावर- इलेक्ट्रिकल कार्य अधूरा
- एसएन इमरजेंसी- 960 एलपीएम- 765-राज्य मद- सिविल कार्य निर्माणाधीन
- एसएन मेडिकल- 1000 एलपीएम- 976- पीएम केयर- मशीन प्राप्त नहीं हुई
- एसएन सर्जरी बिल्डिंग- 1000 एलपीएम- 200- राज्य मद- इलेक्ट्रिकल कार्य अधूरा
- मानसिक संस्थान- 100 एलपीएम-100- विधायक निधि- 10 जुलाई प्लांट आएगा
- सीएचसी बरौली अहीर-330 एलपीएम-30- एक संस्था द्वारा- कार्य शुरू नहीं 
- सीएचसी सैंया- 100 एलपीएम-30- टोरंट पावर- पाइपलाइन कार्य निर्माणाधीन
- सीएचसी खंदौली- 100 एलपीएम- 30- टोरंट पावर- 1 जुलाई से शुरू होगा
- सीएचसी जगनेर- 150 एलपीएम- 40- आईसीआईसीआई बैंक- बजट नहीं मिला
- सीएचसी बाह- 150 एलपीएम- 40- आईसीआईसीयूआई बैंक- स्वीकृति नहीं मिली
 
पहला प्लांट तैयार 
 पहला प्लांट तैयार हो गया है। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे। एसएनएमसी के लिए 1000 केएल का एक प्लांट आ चुका है। जिला अस्पताल के लिए 500 केएल क्षमता का प्लांट आना है। प्लांट के कार्यों के संबंध में शासन को अनुस्मारक पत्र भेजे गए हैं। - प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी 

इलाज में आत्मनिर्भर बनेगा आगरा: सरकारी अस्पतालों में आठ नए ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed