{"_id":"6ac80e1b1a7d894c0108b554","slug":"agra-news-worker-died-agra-news-c-421-1-sagr1004-18911-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: करंट की चपेट में आकर छत से गिरा मजदूर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: करंट की चपेट में आकर छत से गिरा मजदूर, मौत
विज्ञापन
बाह। बासौनी के पुरा चुन्नीलाल गांव में बृहस्पतिवार की शाम 6.30 बजे छत से गिरने से एक खेतिहर मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, पातीराम पुत्र पूरन सिंह छत पर रखी पानी की टंकी का नल बंद करने गए थे। इसी दौरान दरवाजे के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से उन्हें करंट लगा, जिससे संतुलन बिगड़कर वह पक्के रास्ते पर सिर के बल गिरकर अचेत हो गए।
आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी शीतल देवी और तीन बच्चों विनोद (22), सतीश (20) व सरिता (18) को छोड़ गए हैं। परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत से कोहराम मच गया है।
छत से गिरने से खेतिहर मजदूर की मौत हुई है। बासौनी पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
- अनिल कुमार, एसीपी पिनाहट