फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news wife throwed

Agra News: जूता कारीगर ने विवाद के बाद पत्नी को पुल से फेंका, हालत गंभीर

Thu, 18 Sep 2025 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
agra news wife throwed
आगरा। शाहगंज के खेरिया मोड़ (ससुराल) से आ रहे जूता कारीगर का रास्ते में पत्नी से विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने ईदगाह रेलवे पुल पर बाइक राेकी और पत्नी को 20 फीट नीचे फेंक दिया। राहगीरों ने पति को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

घटना शाम करीब 7:30 बजे की है। नगला छउआ, शाहगंज निवासी कुलदीप जूता कारखाना में काम करता है। उसकी शादी 3 साल पहले खेरिया मोड़ निवासी चंचल के साथ हुई थी। उनके डेढ़ साल की बेटी है। दोनों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस कारण 45 दिन पहले चंचल मायके आ गई। तब से यहीं पर रह रही थी।
विज्ञापन

उसकी बहन भारती ने बताया कि बुधवार को कुलदीप घर आया। चंचल को घर के लिए तैयार कर लिया। शाम को वह पत्नी को लेकर घर आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में वह फिर से विवाद करने लगा। चंचल ने विरोध किया। इस पर उसने बाइक को पुल पर रोक दिया। चंचल को पुल से धक्का दे दिया। वह रेलवे लाइन के किनारे पर गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। कुलदीप को पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चंचल को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके कई जगह चोट लगी है। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पति को हिरासत में ले लिया गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed