फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news water loadging school way

Agra News: बारिश और जलभराव ने रोके स्कूल-काॅलेजों के रास्ते

Sat, 11 Jul 2026 01:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
agra news water loadging school way
बाह: हिंगोटखेडा गांव में जलमग्न रास्ते से स्कूल पहुंचे बच्चे और ​शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आगरा। लगातार हो रही बारिश गांव-कस्बों के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। जगह-जगह जलभराव होने से रास्ते बंद हो गए हैं।कई स्कूल परिसरों में पानी भरने से बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई है।

भोलपुरा प्राथमिक विद्यालय जलमग्न
फतेहाबाद। बराैली अहीर विकास खंड के गांव भोलपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर और मुख्य पहुंच मार्ग पर पिछले दो दिन से जलभराव होने के कारण शिक्षण कार्य ठप हो गया है। पानी भर जाने से छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय के समीप स्थित छोटा तालाब हल्की बारिश में ही ओवरफ्लो हो जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से तालाब का दूषित पानी विद्यालय परिसर और रास्ते में भर जाता है। इससे स्कूल परिसर जलमग्न हो गया है। जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने और सांप-बिच्छू जैसे जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

बाह-जैतपुर में उफने तालाब, पानी में डूबे रास्ते



बाह। जैतपुर और बाह क्षेत्र में शुक्रवार को भी बारिश जारी रही। बारिश के पानी से धनियापुरा का तालाब ओवरफ्लो हो गया है। उफान का पानी गलियों एवं घरों की देहरी तक भर गया है। गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रवेश द्वार तक पहुंचे पानी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अधिवक्ता आनंद बिहारी ने जनहित में पानी की निकासी की मांग की है। हिंगोटखेडा गांव में तालाब के उफान का पानी स्कूल के रास्ते पर भर गया है। मिड़कौली में स्कूल की देहरी तक तालाब का पानी पहुंच गया है। धोबई, पार्वतीपुरा, भाऊपुरा, दोदापुरा, सहाबराय पुरा आदि गांवों के तालाबों का पानी रास्तों में भरने से हादसे का खतरा पैदा हो गया है। जैतपुर, बिजौली, राजारामपुरा, मढ़ेपुरा, गुमानसिंह पुरा, नगला इमली, उधन्नपुरा आदि गांवों में पानी भरने से आने जाने में ग्रामीणों को हादसे का डर सताने लगा है। भाकियू नेता मोनू शर्मा, वीरेन्द्र सिंह तोमर ने जनहित में जलमग्न मार्गों की सफाई और मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिनाहट में जान जोखिम में डाल स्कूल पहुंचे बच्चे
पिनाहट। क्षेत्र में दो दिन से लगातार बारिश के चलते चारों तरफ जल भराव की स्थिति बन गई है। गांव बसई भदोरिया में गांव के ही कुछ दबंगों ने बारिश के पानी को रास्ते पर रोक दिया है, जिससे जलभराव की स्थिति बन गई। रास्ते पर जल भराव होने के कारण शुक्रवार को गांव के नौनिहाल स्कूल जाने के लिए पानी के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल तक पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

बाह: हिंगोटखेडा गांव में जलमग्न रास्ते से स्कूल पहुंचे बच्चे और शिक्षक

बाह: हिंगोटखेडा गांव में जलमग्न रास्ते से स्कूल पहुंचे बच्चे और शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed