फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news tourist death taj mahal

Agra News: ताज का दीदार करने आईं श्रीलंका की पर्यटक की मृत्यु

Wed, 24 Sep 2025 02:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
agra news tourist death taj mahal
आगरा। ताजमहल का दीदार करने आईं श्रीलंका की 71 वर्षीय ए ललिथा की मंगलवार दोपहर को होटल से निकलते समय तबीयत बिगड़ गई। उनके साथ आए बेटे और बहू एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी लेकर आए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि श्रीलंका से पर्यटकों का दल आगरा आया था। इनमें ए ललिथा भी शामिल थीं। उनके साथ बेटा निशांथा और पुत्रवधू एल अमरा जयंथी भी थे। सभी होटल चाणक्य में ठहरे हुए थे। बेटे ने पुलिस को बताया कि मां ए ललिथा बीमार रहती थीं। उन्हें उच्च रक्तचाप की शिकायत थी। होटल से निकलते समय उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इस पर अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


दिल्ली की पर्यटक हुईं बेहोश, पैरों में आई चोट
ओखला, नई दिल्ली निवासी शहजादा और उनकी पत्नी फहमीदा (55) मंगलवार को ताजमहल देखने आए थे। शाम 4 बजे वो पश्चिमी गेट के सामने नीम तिराहे बैरियर के पास निकल रहे थे। तभी फहमीदा बेहोश हो गईं। इससे उनके दोनों पैरों में चोट आ गई। परिजन ने क्विक रिस्पांस टीम को जानकारी दी। उन्हें तत्काल पश्चिमी गेट पार्किंग स्थित पर्यटन सुविधा केंद्र से एंबुलेंस में अस्पताल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हो गया। पर्यटन सुविधा केंद्र के चिकित्सक रिंकू बघेल ने बताया कि पर्यटक का ब्लडप्रेशर लो होने के कारण गिर गई थीं, जिन्हें आवश्यक उपचार दिया गया। अब वह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed