फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news student suicide being scold

Agra News: बहन ने पढ़ाई नहीं करने पर डांटा तो छात्र ने दे दी जान

Sun, 28 Jul 2024 04:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
agra news student suicide being scold
आगरा। बड़ी बहन ने पढ़ाई नहीं करने पर चौथी कक्षा में पढ़ने वाले छोटे भाई विष्णु को डांटा तो उसने बहन से झगड़ा करने के बाद कमरे में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। बालक दो बहनों में इकलौता भाई था।घटना ताजगंज के आनंदी विहार इलाके की है। जलेसर के गांव पांडा निवासी संजय कुशवाह नर्सरी में काम करते हैं। उनके दो बेटी पायल (17), मन्नत (14) और बेटा विष्णु (12) चौथी कक्षा का छात्र था। 3 साल पहले संजय की पत्नी सीता देवी विवाद के पास बच्चों को लेकर ससुराल में आ गई थी। तब से आनंदी विहार में बच्चों साथ किराये के मकान में रह रही थी। शनिवार को सुबह करीब 8 बजे पढ़ाई नहीं करने पायल ने विष्णु की डांट लगा दी। इस पर दोनों में झगड़ा हुआ। नाराज होकर विष्णु ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इस दौरान उनकी मां घर से बाहर गई थी। 1 घंटे तक बाहर नहीं आने पर पायल ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से झांककर देखा तो विष्णु पंखे से लटका था। भाई को फंदे पर लटका देख पायल और मन्नत की चीखें निकल गईं। चीखपुकार सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर आ गए। दरवाजा तोड़कर विष्णु को फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर मां भी घर पहुंच गई। बेटे का शव देख दहाड़ें मारकर रोने लगी। भाई की मौत के बाद बहन पायल और मन्नत के आंसू भी नहीं थम रहे थे।
विज्ञापन


पिता ने लगाया हत्या का आरोप

बेटे की मौत की जानकारी के बाद विष्णु के पिता भी मौके पर पहुंच गए। इकलौते बेटे का शव देख राेने लगे। परिवार के लोगों ने उन्हें समझाया। उन्होंने पत्नी को बेटे की मौत का जिम्मेदर ठहराया। उनका कहना था कि अगर बेटा उनके पास होता तो आज वह जिंदा होता। इसके बाद देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद बेटे के शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव चले गए। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed