फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news son in law beaten

Agra News: घरेलू कलह में ससुरालियों ने दामाद का सिर फोड़ा

Mon, 19 Oct 2026 02:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
agra news son in law beaten
शमसाबाद। शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव में बच्चे को खिलाने और उसकी देखभाल की बात पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। पत्नी ने इसकी सूचना फोन करके अपने मायके में दे दी। सूचना मिलते ही उसका पिता और भाई गांव पहुंचे और दामाद की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद वे 1 माह के बच्चे को यहीं छोड़कर अपनी बेटी को साथ लेकर अपने गांव चले गए।
विज्ञापन

मामला कन्हैया से जुड़ा है, जिनका अपनी पत्नी प्रेमवती से बच्चे खिलाने को लेकर विवाद हो गया था। पीड़ित के बड़े भाई रामनरेश का आरोप है कि कन्हैया की ससुराल फिरोजाबाद में है। पत्नी के फोन करने पर ससुर मुन्नालाल अपने बेटे कृष्णा के साथ गांव पहुंचा और कन्हैया की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। कन्हैया की पत्नी प्रेमवती को 1 माह पहले ही बेटा हुआ था। वह नवजात को छोड़कर अपने पिता के साथ जाने लगी, जिसकी सूचना परिजनों ने थाना शमसाबाद पुलिस को दी। पुलिस के समझाने के बाद भी वह अपने 1 माह के बच्चे को छोड़कर मायके चली गई। अब बच्चे के लालन-पालन की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed