{"_id":"6ace9f788c718da92309c27e","slug":"agra-news-saiya-theft-agra-news-c-421-1-sagr1012-19246-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों की नगदी व आभूषण पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों की नगदी व आभूषण पार
विज्ञापन
सैंया। थाना क्षेत्र की तेहरा पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव नगला ईनामी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक तीन घरों को निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ले गए। चोरों ने पहले पप्पू के घर में नकब लगाकर 10 हजार रुपये की नगदी सहित चांदी की करधनी व पाजेब चोरी की। इसके बाद मनीष और रामहंस के मकान में छत के रास्ते दाखिल होकर कमरों के ताले तोड़े और सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। पीड़ित पप्पू ने बताया कि रात करीब 2:15 बजे उसे चोरी की जानकारी हुई, जिस पर उसने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को गांव के ही मनीष और रामहंस के घरों में भी चोरी होने की बात पता चली। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं।
घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पीड़ितों से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।
- जसवीर सिंह सिरोही (एसीपी सैंया)
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पीड़ितों से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
- जसवीर सिंह सिरोही (एसीपी सैंया)