{"_id":"69d6c3f8b0e1bc545c074d4d","slug":"agra-news-police-station-tree-cutting-agra-news-c-364-1-ag11010-127451-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: थाने में पेड़ काटने वाले दो मजदूरों पर कार्रवाई, पुलिस को क्लीन चिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: थाने में पेड़ काटने वाले दो मजदूरों पर कार्रवाई, पुलिस को क्लीन चिट
Thu, 09 Apr 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
आगरा। न्यू आगरा थाना परिसर में पाकड़ का पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने दो मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने जांच कराई थी, जिसमें पुलिसकर्मियों की मौजूदगी भी दिखी थी। हालांकि, पुलिस से संतोषजनक जवाब न मिलने के बावजूद उन्हें क्लीन चिट दे दी गई है, जिससे सवाल खड़े हो रहे हैं।
वन विभाग ने उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम की धारा 3 और 10 के तहत यह कार्रवाई की है। डौकी थाना क्षेत्र के गांव राबर निवासी मुकेश और गांव विसराना निवासी श्रीराम पर कार्रवाई की गई है। मजदूरों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने पेड़ काटा है। उन्हें पेड़ की झुकी हुई डाल छांटने के लिए बुलाया गया था। अनपढ़ और जानकारी न होने से उन्होंने पूरा पेड़ काट दिया। काटे गए पेड़ की परिधि 251 सेंटीमीटर थी।
इस मामले में पुलिस की भूमिका पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि थाने के पुलिसकर्मियों को पेड़ कटने की जानकारी न होना गंभीर लापरवाही है। क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश्वर यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। मजदूरों के बयान दर्ज किए गए हैं और वे पेड़ काटने की बात स्वीकार कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।