{"_id":"6918e9343d353775340a257f","slug":"agra-news-pinahat-theft-agra-news-c-149-1-pin1001-105048-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अज्ञात चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अज्ञात चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना लाखों की चोरी
विज्ञापन
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव नगला भरी में शुक्रवार की रात्रि चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया और तिजोरी से लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने से गांव में हड़कंप मच गया।
थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव नगला भरी निवासी राहुल शर्मा ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनकी माताजी सुनीता देवी शुक्रवार की शाम शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए आगरा राजपुर गई थी। समारोह में जाने से पहले मकान में ताले सामान चेक कर गई थी। रात्रि में प्रोग्राम में ही रुक गई थी। जब सुबह घर आने पर देखा मकान का दरवाजा खुला था और सामान बिखरा हुआ पड़ा था और ऊपर झीने का गेट भी खुला था। कमरे में तिजोरी का लॉक टूटा पड़ा था, जिसमें से सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। थाना प्रभारी का कहना है मामले में अग्रिम करवाई व जांच की जा रही है।