फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Meo gang looted truck loaded with betel nuts worth 1.30 crore Police has arrested five accused

UP: मेव गैंग ने लूटा सवा करोड़ की सुपारी लदा ट्रक, फिर यूपी पुलिस से हुआ सामना; पांच गिरफ्तार... माल बरामद

Thu, 21 Mar 2024 08:13 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 21 Mar 2024 08:13 AM IST
सार

व्यापारी ने बिना बिल के सुपारी लदा ट्रक भेजा। रास्ते में मेव गैंग ने लूट लिया। कानपुर के व्यापारी को 25 करोड़ में बेच दिया। फिर यूपी पुलिस से सामना हुआ। पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए। 

विज्ञापन
Meo gang looted truck loaded with betel nuts worth 1.30 crore Police has arrested five accused
जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक से 1.30 करोड़ की सुपारी लेकर दिल्ली के लिए चले ट्रक को मेव गैंग ने गायब कर दिया था। इसके बाद सुपारी को कानपुर नगर के व्यापारी को बेच दिया गया। मामले में आगरा के सैंया थाना में मुकदमा दर्ज हुआ। एसटीएफ ने जांच के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। माल भी बरामद किया है।
विज्ञापन


एसटीएफ के मुताबिक, फरवरी में व्यापारी कांता राजू एसआर ने ट्रक में कर्नाटक से दिल्ली 1.30 करोड़ की सुपारी भेजी थी। मगर, रास्ते में चालक ट्रक सहित गायब हो गया। इस पर उन्होंने थाना सैंया में मुकदमा दर्ज किया। घटना के खुलासे के लिए एसटीएफ के निरीक्षक हुकुम सिंह और यतेंद्र शर्मा सहित टीम को लगाया गया। मंगलवार को एक आरोपी आसिफ को पकड़ा गया।
विज्ञापन

निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आसिफ ट्रक का क्लीनर है। जिस ट्रक से सुपारी भेजी गई थी, उसका मालिक मेवात का इब्राहिम है। उनका गैंग है। उन्होंने सुपारी को बेचने की योजना बनाई थी। सुपारी कानपुर के गिरिराज ट्रेडर्स में रखी होने की जानकारी आसिफ ने दी थी। इस पर टीम ने दबिश देकर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन

बिना बिल के भेजी थी सुपारी 

आरोपी जय कुमार कानपुर में सुपारी का व्यापार करता है। जीत सिंधी की गुवाहाटी में ट्रांसपोर्ट है। ट्रांसपोर्ट से जय कुमार का सामान आता है। इस कारण दोनों की जान पहचान थी। जीत सिंधी ने जय कुमार को फोन किया। बताया कि उसके पास कर्नाटक के व्यापारी कांता राजू एसआर की बिना बिल की सुपारी है, जिसे वो दिल्ली भेज रहा है। सुपारी को खरीदने के लिए बात कर ली।
 
विज्ञापन

25 लाख में बेच दिया

जय कुमार, सलमान पाशा, जीत के साथ झांसी पहुंचा। माल को वाहन स्वामी इब्राहिम से 25 लाख रुपये में खरीद लिया। कानपुर में अमित गुप्ता उर्फ रिंकल से 1.10 करोड़ में बेचना तय किया। इसे गिरिराज ट्रेडर्स में रखवा दिया। मुकदमे की जानकारी पर आरोपी छिप गए थे। पुलिस अब
ट्रक चालक और मालिक सहित अन्य की तलाश में लगी है।
 

इनकी हुई गिरफ्तारी

एसटीएफ ने अजमेर, राजस्थान निवासी जीत सिंधी उर्फ जितेंद्र मूल चंदानी, गुजरात के हिम्मतनगर निवासी जय कुमार, मुरादाबाद निवासी सलमान पासा, कानपुर नगर निवासी विमल गुप्ता और हरियाणा के मेवात निवासी आसिफ को गिरफ्तार किया है। उनसे 350 बोरी सुपारी, छह मोबाइल, आधार कार्ड, आई कार्ड और 10150 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed