फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news maharaja surajmal

Agra News: विजय दिवस पर महाराजा सूरजमल को किया नमन

Sat, 13 Jun 2026 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
agra news maharaja surajmal
किरावली में शुक्रवार को महाराजा सूरमल आगरा किला विजय दिवस मनाते जाट महासभा के लोग फोटो स्रौत स्
फतेहपुर सीकरी/अछनेरा। भरतपुर राज्य के यशस्वी शासक महाराजा सूरजमल की ऐतिहासिक आगरा किला विजय 265वीं वर्षगांठ पर स्मरण दिवस शुक्रवार को सीकरी के गांव दूरा और किरावली में मनाया गया। महाराजा सूरजमल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि महाराजा सूरजमल भारतीय इतिहास के उन महान शासकों में से थे जिन्होंने अपनी वीरता, कूटनीति और संगठन क्षमता के बल पर इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखे। आगरा विजय उनके अद्वितीय सैन्य कौशल, दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। इस मौके पर जिगनेश कहरवार, विराट कहरवार, शिवकांत माहौर, योगेश चाहर, सत्यवीर सिंह, गीतम सिंह, शेर सिंह एवं विष्णु शर्मा, मुकेश ठाकुर उपस्थित रहे। इधर चाैधरी कॉम्प्लेक्स, किरावली में कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी राधेश्याम भगत ने की, जबकि संचालन युवा जाट महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि 12 जून 1761 को महाराजा सूरजमल ने आगरा किले पर विजय प्राप्त कर मुगलिया शासन को चुनौती दी और क्षेत्र के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा। इस दाैरान जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर, वीरेंद्र सिंह छोंकर, युवा जाट महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, महानगर अध्यक्ष लखन चौधरी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष निर्मल चाहर, जिला संयोजक जीडी चाहर ने गोकुला जाट, रामकी चाहर, राजाराम जाट, महाराजा जवाहर सिंह और राजा महेंद्र प्रताप जैसे महानायकों के नाम पर पार्क, मार्ग और स्मारक बनाए जाने की मांग उठाई। इस अवसर पर नवल सिंह, भूपेंद्र सिंह इंदौलिया, गुलवीर सिंह, अमित सोलंकी, रईसपाल चाहर, देवेश चौधरी, जतिन चाहर, राहुल चाहर, रूप किशोर, आनंद चाहर और ध्रुव सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed