फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news loot city mall

Agra: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, सिटी मॉल के कर्मचारियों से लूट करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2024 01:30 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 23 Feb 2024 01:30 PM IST
सार

सिटी मॉल के कर्मचारी से लूट करने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने लूट का माल भी बरामद कर लिया है। 
 

विज्ञापन
agra news loot city mall
पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा के रुनकता में सिटी मॉल के कर्मचारी से लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने लूटा हुआ बैग बरामद किया है। 
विज्ञापन


15 फरवरी की रात को रुनकता में सिटी मॉल के कर्मचारियों से लूट हुई थी। बदमाश बैग लूटकर फरार हो गया था। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी थी। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को सूचना पर खड़वाई नहर के पास बाइक सवार बदमाशों को घेरा गया। उन्होंने पुलिस को देखकर गोली चलाई। पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाईं। इसमें एक घायल हो गया। 
विज्ञापन


तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने अपना नाम मथुरा के कोसी निवासी अनिल बताया। वहीं उसके साथी संदीप और कल्लू हैं। उनसे 2 तमंचे, 4 कारतूस, बैग बरामद किया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed