{"_id":"6ad52e109a2786d06403e306","slug":"agra-news-lady-beaten-4-booked-agra-news-c-421-1-fsk1001-19662-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेत में बकरियां चराने से मना करने पर महिला से मारपीट, चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेत में बकरियां चराने से मना करने पर महिला से मारपीट, चार पर मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। ग्राम दाऊदपुर में खेत में बकरियां चराने से मना करने पर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता करिश्मा ने गांव की मेमरी, उसके बेटे सद्दाम और दो बहुओं पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
तहरीर के अनुसार, पीड़िता 14 अक्तूबर (बुधवार) को अपने भाई के साथ डॉक्टर के पास जा रही थी। रास्ते में अपने खेत पर आरोपियों को बकरियां चराने से मना करने पर विवाद हुआ। आरोप है कि चारों आरोपियों ने मिलकर पीड़िता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद पीड़िता ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। - शैलेंद्र सिंह, एसीपी