फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra News : kidnapped farmer recovered  

आगराः 10 लाख की फिरौती के लिए अगवा किसान बरामद, दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

Sat, 27 Feb 2021 12:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Feb 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Agra News : kidnapped farmer recovered  
किसान कैलाश... - फोटो : अमर उजाला

थाना टूंडला क्षेत्र से 24 फरवरी को अगवा किए गए किसान कैलाश को शु्क्रवार देर रात फिरोजाबाद पुलिस ने आगरा के खंदौली क्षेत्र के एक खंडहर पड़े मकान से बरामद कर लिया। अगवा किए गए किसान को बरामद करने के साथ ही पुलिस ने दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है जबकि एक बदमाश मौके से भाग गया।

विज्ञापन


मूल रूप से आगरा के रहने वाले कैलाश  पुत्र फौरन सिंह परिवार के साथ टूंडला क्षेत्र में निवास करते हैं। 24 फरवरी की दोपहर वह घर से बाहर निकले थे। तभी नेशनल हाईवे से कार सवार तीन बदमाशों ने उनको अगवा कर लिया। कैलाश के घर न लौटने पर पीड़ित परिजनों ने उनकी खोजबीन की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


कैलाश का पता न लगने पर उसकी पत्नी रेखा ने शुक्रवार को टूंडला पुलिस को तहरीर देकर मामले से अवगत कराया। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बदमाशों ने कैलाश की पत्नी रेखा को फोन कर दस लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसकी जानकारी रेखा द्वारा पुलिस को दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाश के अपहरण की जानकारी होने के साथ ही उसकी बरामदगी और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था। दो टीमों को हाथरस के भेजा गया था तथा एक टीम को आगरा के साथ दो अन्य टीमों को अलग अलग जनपद में भेजा गया था।

हाथरस गई टीमों को बदमाशों के बारे में सटीक जानकारी मिलने के साथ ही आगरा में डेरा डालने वाली टीम को जानकारी दी। इस पर आगरा में मौजूद टीम ने खंदौली क्षेत्र में खंडहर पड़े मकान में दबिश देकर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक बदमाश मौके से भाग गया। 


बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने अगवा किए गए किसान कैलाश को सकुशल बरामद कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के नाम मुकेश और ब्रज किशोर निवासी खंदौली आगरा बताए गए है। वहीं फरार बदमाश का नाम जीतू बताया जा रहा है। बदमाशों ने मृतक की पत्नी को फोन पर धमकी दी थी कि यदि फिरौती नहीं दी तो राकेश की हत्या कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed