{"_id":"6ad52bfdf6073e76f401c41c","slug":"agra-news-khandoli-girl-rape-agra-news-c-421-1-sagr1002-19642-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म, वीडियो बना वसूले 3 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म, वीडियो बना वसूले 3 लाख रुपये
विज्ञापन
खंदौली। खंदौली क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों समेत होटल मालिक व संचालक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी भी की है।
प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू की है। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता को टेढ़ी बगिया-जलेसर रोड स्थित एक होटल में ले जाकर घटना को अंजाम दिया और मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।
शिकायत के मुताबिक, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में पीड़िता से कुल 3 लाख रुपये की वसूली की। घर में रखे रुपये कम मिलने पर परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में पुलिस को जानकारी देने पर परिवार को धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है। बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा। - देवेश सिंह, एसीपी एत्मादपुर