फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news hindu campaign

Agra News: सनातन धर्म के प्रचार और हिंदू एकता का संकल्प लेकर बटेश्वर पहुंचे दो पदयात्री

Sat, 11 Jul 2026 01:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
agra news hindu campaign
बटेश्वर मंदिर मे बटेश्वर नाथ (ब्रह्मलाल )मंदिर के दर्शन को पहुंचे दो युवा पद यात्री
बटेश्वर। 'अखंड भारत जन कल्याण पैदल पदयात्रा' लेकर पहुंचे दो युवाओं का जोश और जज्बा देखते ही बन रहा है। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी अंशु प्रकाश कश्यप और मैनपुरी के करहल निवासी राहुल शर्मा देश के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों की पैदल यात्रा पर निकले हैं। शुक्रवार को बटेश्वर धाम पहुंचे इन यात्रियों ने मुख्य बटेश्वर नाथ महाराज मंदिर की आरती में भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतिदिन करीब 40 किलोमीटर चलने वाले इन युवाओं मे अंशु ने बताया कि उन्होंने ये यात्रा 25 मई 2026 से शुरू हुई और राहुल शर्मा ने बताया कि उन्होंने 16 जून 2026 से यह यात्रा आरम्भ की है और काशी विश्वनाथ, चित्रकूट और बागेश्वर धाम पहुंचे जहाँ उनकी मुलाकात अंशु से हुई और तभी से वो दोनों साथ चल रहे है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार, गोरक्षा, हिंदू एकता, देश को हिंदू राष्ट्र घोषित कराना और नारी शक्ति का सम्मान है। बटेश्वर में पूजा-अर्चना के बाद दोनों युवा अपने अगले पड़ाव मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed