{"_id":"6af77cc6f3198b0a4d0039d0","slug":"agra-news-grave-digging-agra-news-c-421-1-ssd1002-21342-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विवादित जमीन पर कब्र खोदने को लेकर हंगामा, पुलिस ने रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विवादित जमीन पर कब्र खोदने को लेकर हंगामा, पुलिस ने रुकवाया काम
विज्ञापन
शमसाबाद। कस्बे के मोहल्ला टोला में विवादित जमीन पर बच्चे को दफनाने के लिए कब्र खोदे जाने पर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कब्र खोदने का काम रुकवाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
मोहल्ला टोला निवासी साबिर खां उर्फ सूखा की पत्नी ने शुक्रवार सुबह एक बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के महज 2 घंटे बाद बच्चे की मौत हो गई। परिजन ने अपने मकान के पास खाली पड़ी जमीन पर कब्र खोदनी शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के वीरेश रघुवंशी और अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।
वीरेश रघुवंशी ने बताया कि करीब 2 साल पहले भी इस जमीन पर दीवार लगाने को लेकर विवाद हुआ था। तत्कालीन एसडीएम फतेहाबाद ने इस भूमि पर कब्र खोदने और अन्य निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी थी। इसी पुराने आदेश का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं ने वहां कब्र खोदे जाने का विरोध किया। दूसरी ओर बच्चे के परिजन का दावा है कि यह जमीन कब्रिस्तान की है। इस दौरान वीरेश रघुवंशी, रमन प्रजापति, प्रिंस सूर्यवंशी, मोनू शर्मा, शेखर और मयंक गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, देर शाम तक बच्चे के शव को दफनाया नहीं जा सका था।
विज्ञापन
पहले से विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों को शांत कराते हुए फिलहाल पुलिस तैनात कर दी है। एसडीएम फतेहाबाद से इस संबंध में दस्तावेज मांगे गए हैं। मौके पर स्थिति पूरी तरह शांत और नियंत्रण में है। - रामप्रवेश गुप्ता, एसीपी शमसाबाद