फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news gangrape boyfriend

प्यार में धोखा: प्रेमिका को बहाने से जंगल में बुलाया, बेरहम प्रेमी देखता रहा... दोस्तों ने बारी-बारी लूटी आबरू

Mon, 18 Mar 2024 02:10 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 18 Mar 2024 02:10 PM IST
सार

प्यार में जिस प्रेमी पर विश्वास किया उससे इतना बड़ा धोखा मिलेगा युवती ने कभी सोचा भी नहीं था। प्रेमी ने जंगल में मिलने के लिए बुलाया। फिर उसे अपने दोस्तों को सौंप दिया। दोस्तों ने बारी-बारी से आबरू लूटी। वो चीखती रही लेकिन हैवान बने प्रेमी को उस पर रहम नहीं आया। 
 

विज्ञापन
agra news gangrape boyfriend
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कैलाश मंदिर (सिकंदरा) के पास जंगल में शनिवार शाम को तीन युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। एक युवक से पीड़िता की दोस्ती थी। उसने बहाने से बुलाया था। इसके बाद दोस्तों को सौंप दिया। उन्होंने डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस को सूचना दी। 24 घंटे में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

 

18 वर्षीय युवती सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि युवती की दोस्ती गायत्री विहार कालोनी निवासी मोहित से थी। वह उसे 3-4 बार पहले मिलने के लिए बुला चुका था। शनिवार को भी घुमाने की कहकर बुलाया। बाइक पर बैठाकर कैलाश के जंगल में ले गया। जहां दुष्कर्म किया। इसके बाद अपने दोस्त शिवाकुंज निवासी अरविंद और केके नगर निवासी योगेश को बुला लिया। उन्होंने भी दुष्कर्म किया। आरोपी धमकी देने के बाद भाग गए। पीड़िता राहगीरों की मदद से घर पहुंची। अपनी मां को घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद जांच में जुट गई। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया।

ये भी पढ़ें -  UP: मेहंदी लगे हाथ और आंसू बहाती दुल्हन...सामने रखी थी दूल्हे की लाश, ऐसे आई मौत; देखकर फट गया कलेजा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के पास था आरोपी का नंबर
इंस्पेक्टर और बीपीओ प्रदीप कुमार सहित थाना सिकंदरा की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लग गई। पीड़िता ने आरोपी मेहित का मोबाइल नंबर बताया था। इस पर पुलिस ने नंबर के बारे में जानकारी जुटाई। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे। सबसे पहले मोहित पकड़ा गया। इसके बाद उसके दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए। 24 घंटे में पुलिस ने तीनों की गिरफ्तार कर ली। अब मामले में जल्द चार्जशीट भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

दगाबाज निकाला मोहित
घटना के बाद से पीड़िता दहशत में है। आरोपियों उसे धमकी दी थी। चुप रहने के लिए बोला था। मगर, उसने घर जाकर सारी घटना बताई। हिम्मत दिखाते हुए पुलिस के पास पहुंची। उसने बताया कि एक महीने पहले ही काम के लिए जाते समय मोहित ने दोस्ती की थी। 3-4 बार बात करने के लिए बुलाया था। वह उसके इरादे समझ नहीं पाई। उसने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में उसके दोस्त भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed