{"_id":"602323968ebc3e4a114984d6","slug":"agra-news-fellows-brought-the-injured-inspector-and-soldier-out-of-the-jungle-on-the-shoulders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में पुलिस पर हमलाः घायल दरोगा और सिपाही को कंधों पर जंगल से बाहर लाए साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में पुलिस पर हमलाः घायल दरोगा और सिपाही को कंधों पर जंगल से बाहर लाए साथी
Wed, 10 Feb 2021 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 10 Feb 2021 05:36 AM IST
विज्ञापन
कासगंज हत्याकांड: घायल दरोगा अशोक कुमार
- फोटो : अमर उजाला
सिढ़पुरा के नगला भिकारी और नगला धीमर के जंगल में पुलिस पर किए गए जानलेवा हमले की भयावहता की गवाही पुलिसकर्मियों की लहूलुहान हालत दे रही थी। दरोगा अशोक कुमार को लहूलुहान हालत में साथी पुलिसकर्मी उन्हें कंधों के सहारे जंगल से बाहर ले आए। उन्हें एंबुलेंस से चिकित्सालय भेजा। करीब एक घंटे बाद सिपाही मिला। जिसे चारपाई पर डालकर पुलिसकर्मी बाहर लाई। हालांकि सिपाही और दरोगा के जंगल में लापता होने पर अफसरों की सांसें अटक गई थीं।
विज्ञापन
घटनास्थल से पुलिस टीमों को दरोगा अशोक कुमार की बाइक मिली है। इसके अलावा एक अन्य अज्ञात की बाइक भी मिली है। दरोगा की बाइक गिरी पड़ी थी। उसी के ऊपर दरोगा की वर्दी और जूते रखे थे। दरोगा की पिस्टल भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
पहले नगला धीमर में किया था हमला
बताया जा रहा है कि पुलिस पार्टी पर पहले गांव नगला धीमर में हमला किया गया था। उन्हें पेड़ से बांधकर पीटा इसके बाद जंगल की की ओर ले गए।
सीएम ने की घोषणा जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहीद सिपाही के परिजनों ? को 50 लाख रुपये की अ?रार्थक मदद देने व एक आश्रित को नौकरी देने की घोषणा की है। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने उच्चाधिकारियों को दी मामले की जानकारी- पुलिसपार्टी पर हमले के मामले की जानकारी जिले के अफसरों ने एडीजी और आईजी को सहित पुलिस मुख्यालय को भी दी। अफसर घटनाक्र्तम की जानकारी स्थानीय अधिकारियों से लेते रहे। देर रात्रि उच्च अधिकारियों के पहुंचने की सूचना थी।
पहले भी हमला करते रहे हैं शराब माफिया
शराब माफियाओं द्वारा पुलिसपार्टी पर हमले की घटना कोई नई नहीं है। यहां पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं। 17 अगस्त 2019 को सिकंदरपुर वैश्य के नवाबगंज नगरिया, 17 अप्रैल 2019 को पटियाली के जासमई में, 11 जून 2019 को भरगैन में गोतस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, 1 जुलाई को सहावर के दमपुरा में मुल्जिम पकड़ने गई पुलिस पर हमला, 22 अगस्त 2020 को गंजडुंडवारा के नूरपुर में सरकारी जमीन पर कब्जा छुड़ाने गई पुलिस पर हमला।
कानपुर के बिकरू कांड जैसा हमला
कासगंज में पुलिस टीम पर हमले ने बिकरू कांड की याद ताजा कर दी। वहां गैंगस्टर विकास दुबे ने दबिश देने आई पुलिस पर हमला किया था। बिकरू कांड पर सीएम योगी ने बेहद सख्त रुख अपनाया था। कासगंज की घटना को भी उन्होंने गंभीरता से लिया है। एडीजी अजय आनंद के नेतृत्व में शराब माफिया पर कार्रवाई का अभियान शुरु किया गया है।
सिढ़पुरा थाने के एक दरोगा और सिपाही सूचना पर नगला धीमर और नगला भिकारी की ओर आए थे। यहां उन्हें पीटा गया। दोनों घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां सिपाही की मौत हो गई। मामले की पूरी जांच की जा रही है। -आदित्य वर्मा, एएसपी