फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news fatehpur sikri army officer thug

ठगी: सैन्य अफसर से लपकों ने सीकरी में चढ़वा दी 3100 रुपये की चादर

Sun, 02 Nov 2025 02:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
agra news fatehpur sikri army officer thug
फतेहपुर सीकरी। उत्तराखंड के देहरादून से फतेहपुर सीकरी में स्मारकों को देखने आए सेना के अफसर को लपकों ने ठग लिया। उनसे शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी के नाम पर 3100 रुपये और माथा टेकने के नाम पर 1100 रुपये की वसूली कर ली। ठगी का पता चलने पर उन्होंने पर्यटन पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने लपकों को पकड़कर उनसे ठगी की रकम वापस दिलाई।
विज्ञापन

देहरादून से शनिवार को सैन्य अधिकारी पत्नी के साथ दोपहर में फतेहपुर सीकरी आए। गुलिस्तां टूरिस्ट काॅम्प्लेक्स के पास ही लपकों ने उन्हें रोक लिया और खुद को गाइड बताकर स्मारक घुमाने का झांसा दिया। दरगाह शेख सलीम चिश्ती पर ले जाकर धार्मिक रस्मों के नाम पर 4600 रुपये ठग लिए। अपनी शिकायत में सैन्य अधिकारी ने बताया कि चादर, फोटो और माथा टेकने के नाम पर उनसे 3100, 150, 250 और 1100 रुपये वसूले गए। वह परिवार के साथ फतेहपुर सीकरी घूमने आए थे, लेकिन यहां जिस तरह उनसे ठगी की गई, वह हैरान हैं। शिकायत पर पर्यटन पुलिस के कर्मियों ने आरोपी लपकों की तलाशकर उनसे ठगी के शिकार कर्नल परिवार को रकम वापस दिलवाई। रकम मिलने के बाद सैन्य अधिकारी ने मामला दर्ज नहीं कराया। संवाद
विज्ञापन


सीकरी में लपकों का आतंक बरकरार
फतेहपुर सीकरी में यह पहला मौका नहीं है, जब किसी सैन्य अधिकारी या पर्यटक से चादरपोशी के नाम पर ठगी की गई हो। इससे पहले दिल्ली के शालीमार पार्क निवासी आशीष शर्मा 14 अप्रैल को पत्नी के साथ जब सीकरी आए थे तो 100 रुपये की चादर की जगह 2100 रुपये वसूले गए। इसी तरह कानपुर निवासी अंकित वर्मा से भी 2100 रुपये की चादर दरगाह पर चढ़वाने के नाम पर ठगी की गई। यह तीनों मामले पर्यटन पुलिस के पास आए, लेकिन सैकड़ों ऐसे पर्यटक हैं जो शिकायत नहीं करते, लेकिन ठगी का शिकार हो रहे हैं। आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन अध्यक्ष शमशुद्दीन ने कहा कि इस तरह की ठगी की घटनाओं से सीकरी की छवि खराब हो रही है। पुलिस को ऐसे अराजकतत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed