फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news fatehabad theft tranformer

Agra News: फतेहाबाद में चोरों ने ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी किया

Sun, 02 Nov 2025 02:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
agra news fatehabad theft tranformer
फतेहाबाद। कस्बा के बाह रोड बाईपास पर लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से शुक्रवार रात चोरों ने कॉपर चोरी कर लिया। जगार होने पर लोगों ने शोर मचाया। चोर कॉपर लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

बाह रोड बाईपास ज्योति नगर के सामने विद्युत विभाग का 250 केवीए का एक ट्रांसफार्मर रखा है। शुक्रवार रात 12:00 बजे चोरों की ओर से चलती लाइन को काटा और ट्रांसफार्मर खोलकर कॉपर की प्लेट निकाल ली और ट्रांसफार्मर को ले जाने का प्रयास किया। तभी मनीता देवी पत्नी श्याम सिंह आवाज सुनकर जाग गईं। उन्हें शंका हुआ। उन्होंने आवाज लगाकर पूछा तो बताया कि बिजली विभाग से है। पड़ोसी राम सिंह को जगाया तो उसने भी आवाज देकर चोरों से पूछा तो वह नहीं बोले। राम सिंह के ललकारा तो चोरों में भगदड़ मच गई। राम सिंह की सूचना पर पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बताया कि लगभग 6.30 लाख रुपये से ऊपर का नुकसान हुआ है। चोर अपने साथ कॉपर ले गए हैं तथा पाइप लगाकर तेल को साइड में निकाल दिया है तथा ट्रांसफार्मर को पलट कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे कि तभी जगार हो गई। चोर घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथ नया पाइप वह नया प्लास भी लेकर आए थे जो मौके पर छूट गया है। वहीं विद्युत विभाग ने घटना की थाने में एफआईआर कराई है। अवर अभियंता फतेहाबाद दीपक कुमार ने बताया कि चोर कॉपर की प्लेट है तथा अन्य सामान चुरा ले गए तथा सैकड़ो लीटर तेल को पाइप लगाकर बगल में निकाल दिया गया है। इसका मुकदमा थाने में दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed