फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AGRA NEWS FATEHABAD SCHOOL WATER BUCKET

Agra News: ''बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजा, पानी भरवाने के लिए नहीं''

Wed, 05 Nov 2025 02:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
AGRA NEWS FATEHABAD SCHOOL WATER BUCKET
बाल्टी लेकर पानी भरने के लिए जाते स्कूल के बच्चे स्रोत वीडियो ग्रेव
फतेहाबाद। प्राथमिक विद्यालय छतरियापुरा के बच्चों का सड़क पर बाल्टियां लेकर पानी भरने जाते हुए वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कई छोटे बच्चे हाथों में बाल्टी लिए स्कूल के सामने सड़क किनारे पानी भरने के लिए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो 19 सेकंड का है। वायरल वीडियो प्राथमिक विद्यालय छतरियापुरा का बताया जा रहा है। शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजा जाता है, पानी भरने के लिए नहीं। यदि इस दौरान किसी बच्चे के साथ कोई हादसा हो जाता तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका विद्या रानी से बात करने पर बताया कि दो दिन पहले सबमर्सिबल के स्टार्टर के तार जल गए थे। मिस्त्री को बुलाकर मरम्मत के लिए पैसे भी दे दिए गए हैं। आज खाना बनाने के लिए पानी की आवश्यकता थी, इसलिए बच्चों को सामने वाले घर से केवल दो बाल्टी पानी लाने भेजा गया था।
विज्ञापन


वर्जन....
मामला संज्ञान में आया है, जिसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- शेष सरोज बहादुर सिंह, खंड शिक्षाधिकारी फतेहाबाद

बाल्टी लेकर पानी भरने के लिए जाते स्कूल के बच्चे स्रोत वीडियो ग्रेव

बाल्टी लेकर पानी भरने के लिए जाते स्कूल के बच्चे स्रोत वीडियो ग्रेव

बाल्टी लेकर पानी भरने के लिए जाते स्कूल के बच्चे स्रोत वीडियो ग्रेव

बाल्टी लेकर पानी भरने के लिए जाते स्कूल के बच्चे स्रोत वीडियो ग्रेव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed