फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news fake case so jail

Agra News: फर्जी मुकदमे दर्ज करने में एसओ को भेजा जेल

Thu, 18 Jan 2024 03:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
agra news fake case so jail
आगरा। फर्जी मुकदमे दर्ज कर 5 निर्दोषों को जेल भेजने के मामले में फरार तत्कालीन एसओ जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 50 करोड़ की जमीन पर कब्जे की साजिश में गोपनीय तरीके से 6 घंटे तक पूछताछ की गई। शाम को आरोपी एसओ को आपराधिक षड्यंत्र की धारा में चालान कर गुपचुप जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी से लेकर जेल भेजने की खबर किसी को नहीं बताई गई। जिस मामले की गूंज लखनऊ तक हुई, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। उसमें आरोपी एसओ ने पूरा ठीकरा बिल्डर कमल चौधरी के गुर्गे पुरुषोत्तम पहलवान पर फोड़ दिया। खुद को निर्दोष बताया। यही कहा कि उसे जमीन पर अवैध कब्जे की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि जितेंद्र कुमार की तलाश की जा रही थी। बुधवार को सुबह 11 बजे उनको आवास विकास काॅलोनी से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई। सवाल किए कि जमीन पर किसने कब्जा कराया। शराब और गांजा कहां से और कैसे बरामद किया, किसने पुलिस को सूचना दी थी, इस बारे में पूछताछ के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन

जितेंद्र कुमार ने यही बताया कि उन्हें जमीन पर अवैध गतिविधि की सूचना मिल रही थी। गांजा बेचने का एक वीडियो वायरल हुआ था। पुरुषोत्तम पहलवान भी जानकारी दे रहा था। जमीन पर कब्जे की साजिश की जानकारी नहीं थी। पहले दबिश दी गई तो गांजा बरामद हुआ। बाद में आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई थी। महिलाओं से शराब बरामद की गई थी। गांजा और शराब कहां से आए, यह जांच का विषय है। चौकीदार के परिवार के जेल जाने के बाद जमीन पर कब्जे और दीवार बनाने के सवाल के जवाब में यही कहा कि शिकायत नहीं मिली। अगर, अवैध कब्जे का पता होता तो कार्रवाई करते। पुलिस की पूछताछ में खुद को निर्दोष बताता रहा। उसने पुरुषोत्तम पहलवान को ही पूरे खेल के पीछे बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मुकदमे दर्ज कर की थी 5 की गिरफ्तारी
बोदला मार्ग पर बैनारा फैक्टरी के पास 10 हजार वर्गगज जमीन पर कब्जे की साजिश की गई थी। 27 अगस्त 2023 को जमीन के चौकीदार रवि कुशवाह, उनके भाई शंकरलाल उर्फ शंकरिया और ओमप्रकाश को जेल भेजा गया। उनके पास से 9 किलोग्राम गांजा बरामद किया। 10 अक्तूबर को रवि की पत्नी पूनम और बहन पुष्पा को शराब में जेल भेजा गया। उनसे अवैध शराब बरामद की गई थी। मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने डीजीपी विजय सिंह से की थी। इस पर सीनियर अधिकारी ने जांच की थी। लखनऊ से टीम आई थी।


निलंबन के बाद फरार हो गया था एसओ
जनवरी के पहले सप्ताह में तत्कालीन पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने तत्कालीन एसओ जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार सहित 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। इसके साथ ही एसओ सहित बिल्डर कमल चौधरी, उनके बेटे धीरू चौधरी सहित 18 के खिलाफ डकैती सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया था। नामजदगी के बाद से ही एसओ और बिल्डर फरार थे। पुलिस ने एक आरोपी अमित अग्रवाल को जेल भेजा था। वह पुरुषोत्तम पहलवान का गुर्गा है। पुरुषोत्तम बिल्डर के लिए काम करता है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed