फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news eve teasing teacher

Agra News: शिक्षक ने युवती से की छेड़छाड़, तमंचा ताना, कार चढ़ाने की कोशिश

Mon, 22 Sep 2025 02:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
agra news eve teasing teacher
आगरा। सिकंदरा स्थित कारगिल तिराहे पर शनिवार रात को एक युवती से नशे में कार सवार शिक्षक और उसके साथी ने छेड़छाड़ की। 5 हजार रुपये लेकर कार में चलने के लिए दबाव बनाया। युवती ने साहस दिखाते हुए विरोध किया। इस पर आरोपी उसे हाथ पकड़कर खींचने लगा। शोर मचाने पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दी। भीड़ जुटने पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद भाग निकला। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर आरोपी श्यामवीर सिंह को पकड़ लिया। वह मथुरा के एक विद्यालय में शिक्षक है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली है। शनिवार रात करीब 9:30 बजे कारगिल चाैराहे के पास दोस्तों के साथ डिनर के लिए आई थी। एक होटल के सामने स्कूटी को खड़ा करके पानी की बोतल लेने गई थी। तभी गाड़ी में बैठे दो लोगों ने आवाज दी। बोले कि 5 हजार लेगी। उसने दोनों की बातों को अनसुना कर दिया। बाद में फिर से आवाज लगाई। कहा कि पांच हजार लेगी। वह आगे बढ़ गईं।
विज्ञापन

युवती को समझ नहीं आया। उन्होंने पीछे मुड़कर देखा। एक युवक कहने लगा कि तुमसे ही कह रहा हूं। इससे वह डर गई। इस पर आरोपी उसके पास आ गया। वह कुछ कर पाती, उससे पहले ही उसे पकड़ लिया। आरोप है कि वह नशे की हालत में था। पकड़कर कार की तरफ घसीटने लगा। गाड़ी में बैठाने की कोशिश करने लगा। इस पर वह युवक से भिड़ गई। शोर मचाना शुरू कर दिया। हाथ छुड़ाने के लिए आरोपी के लात भी मार दी। आवाज सुनकर राहगीर जुट गए। मगर आरोपी कार में नहीं बैठने पर गोली मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक राहगीर ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। मगर वो उसे भी धमकाने लगा। इसके बावजूद लोगों ने उसकी गाड़ी की चाबी निकाल ली। वहीं युवती भी विरोध करने लगी। इसी बीच लोगों ने आरोपी के वीडियो बनाने शुरू कर दिए। यह देखकर आराेपी चाबी छीनकर भागने लगा। आरोप है कि उसके साथी ने युवती पर कार भी चढ़ाने की कोशिश की। मगर पीड़िता ने आरोपी की कार के वीडियो बना लिए। यह वायरल कर दिए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर तलाश की। गाड़ी के नंबर के आधार पर छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी, ऐसा कृत्य करना जिससे किसी की जान खतरे में पड़ जाए आदि धारा में केस दर्ज किया गया।

- मथुरा का रहने वाला है आरोपी
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी राधा कुंज, सिकंदरा निवासी श्यामवीर सिंह है। वह मथुरा के बल्देव स्थित एक विद्यालय में शिक्षक बताया गया है। वह मूलरूप से मथुरा का ही रहने वाला है। उसकी लाइसेंस पिस्टल और कार को जब्त कर लिया है। लाइसेंस निरस्त करने के लिए पत्र लिखा जाएगा। उसके साथी की भी तलाश की जा रही है। पीड़िता के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए जाएंगे।


- कारगिल पर नहीं पुलिस सुरक्षा
कारगिल चाैराहे पर बड़े शोरूम से लेकर रेस्तरां और होटल हैं। इनमें बड़ी संख्या में लोग आते हैं। चाैराहे पर नए साल पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सराफ की दुकान में लूट के दाैरान हत्या कर दी गई थी। इन घटनाओं के बाद भी चाैराहे पर सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। अराजकतत्वों का जमघट लगा रहता है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त न होने से आए दिन झगड़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed