फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news child murder fatehabad

Agra News: चिट्ठी के सुराग से खुला अपहरण और हत्या का राज

Sun, 20 Jul 2025 01:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
agra news child murder fatehabad
फतेहाबाद। अभय (8) के अपहरण और हत्या की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने चिट्ठियों में मिले सुरागों के आधार पर सुलझा ली है। करीब 80 दिन पहले अपहृत अभय के परिजन को 80 लाख की फिरौती के लिए दो बार चिट्ठियां भेजी गई थीं, जिनमें संकेत के तौर पर हरी झंडी लगाने की बात कही गई थी। इन्हीं चिट्ठियों के आधार पर पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी निशानदेही पर शनिवार को मनियां थाना क्षेत्र में जमीन में दफन अभय का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन


फतेहाबाद के विजय नगर कॉलोनी में अपहृत अभय प्रताप घर के बाहर 20-25 दिन पहले एक चिट्ठी एक दुकान के बाहर मिली थी। इसमें लिखा था कि पैसे की व्यवस्था होने पर रोड पर हरी झंडी लगा दी जाए। परिजनों ने उसी रात आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर दो विद्युत पोलों पर हरी झंडी लगा दी। कुछ दिन बाद दूसरी चिट्ठी आई, जिसमें उटंगन नदी के पास झंडी लगाने को कहा गया। इन संकेतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच तेज की और कॉलोनी में दुकान करने वाले एक व्यक्ति को संदिग्ध मानते हुए उसका मोबाइल नंबर ट्रैक किया। लोकेशन संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। शुरुआत में वह गुमराह करता रहा, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई, तो वह टूट गया और बताया कि बच्चा मनिया में एक अन्य व्यक्ति के पास जिंदा है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम उसे लेकर रवाना हुई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बच्चे की हत्या कर शव को मनियां थाना क्षेत्र के पास जमीन में दफना दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जमीन खुदवाई और अभय का शव बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed