{"_id":"6a0ccc5d8dcc5b0be80ea045","slug":"agra-news-bateswer-sadhu-dispute-agra-news-c-421-1-ag11022-8464-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बटेश्वर में साधुओं के गुट भिड़े, साध्वी ने संत के सिर पर मारा डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बटेश्वर में साधुओं के गुट भिड़े, साध्वी ने संत के सिर पर मारा डंडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटेश्वर। तीर्थधाम बटेश्वर के मुख्य मंदिर परिसर के पास मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मामूली बात पर संतों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक साध्वी ने दूसरे संत के सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुख्य मंदिर के समीप बने टिनशेड में मंगलवार को संत इकट्ठे हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर संतों के बीच बहस शुरू हो गई। बताया गया है कि विवाद के दाैरान वहां मौजूद साध्वी पुष्पा ने आपा खो दिया। आरोप है कि साध्वी ने पास में ही रखा डंडा उठाकर मनमथ आश्रम के संत श्रीकृष्ण दास के सिर पर दे मारा। डंडा सिर पर लगते ही संत श्रीकृष्ण दास घायल होकर वहीं गिर पड़े। पवित्र तीर्थस्थल पर संतों के बीच इस तरह की मारपीट देखकर वहां मौजूद अन्य श्रद्धालु और साधु-संत सन्न रह गए। घटना के बाद साथी संतों ने घायल बाबा श्रीकृष्ण दास को नजदीकी चिकित्सक के पास ले जाकर उनके घाव की मरहम-पट्टी कराई। घटना की सूचना पाकर जब तक स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी साध्वी और उनके साथी घटनास्थल से जा चुके थे। पुलिस ने पीड़ित पक्ष और चश्मदीद संतों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शांति भंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।