Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news bateswer mela

Agra News: शामियाने की छांव में दिखे घोड़ों के शाही ठाठ

Sat, 14 Nov 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
agra news bateswer mela
मेला बटेश्वर के पशु मेला. मे खडे घोड़ा घोड़ी l
बटेश्वर/बाह। बटेश्वर मेला में शुक्रवार को शामियाने की छांव में घोड़ों के शाही ठाठ देखने को मिले। एक घोड़ा या घोड़ी पर रोजाना एक से डेढ़ हजार रुपये तक खर्च होते हैं। बड़े व्यापारी इलाज के लिए पशु चिकित्सक भी अपने साथ लाते हैं। 1 नवंबर से आबाद हुए बटेश्वर मेले से व्यापारी अपने घोड़े लेकर गढ़मुक्तेश्वर एवं पुष्कर मेला का रुख करने लगे हैं।
विज्ञापन

मेला में शामियाने में बंधे दिखे घोड़े-घोड़ी अपनी ओर ध्यान खींच रहे हैं। बरेली के उस्मान ने बताया 14 घोड़े लाए थे। 5 बिक गए हैं। अब घुड़सवारी के लिए नहीं, संपन्न परिवार शौक के लिए घोड़ा, घोड़ी खरीदते हैं। घोड़ों का शौक और रखरखाव महंगा है। मेले में धूप से बचाने के लिए शामियाना लगाया। खुराक और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। प्रयागराज के गोविंद सिंह ने बताया कि 12 घोड़े लाए थे। धूप से बचने को शामियाना लगाया है। दिन में धूप और रात में सर्दी से घोड़ों के बीमार होने का खतरा रहता है। इसलिए देखभाल के लिए पशु चिकित्सक को साथ लाते हैं। मुरसान के जावेद ने बताया 15 घोड़ों में से मेला में सिर्फ 3 बिके हैं। घोड़ों के लिए टेंट वाले से शामियाना लगवाना पड़ा। दाना साथ लाते हैं। घास स्थानीय लोगों से खरीदते हैं। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. सुनील कुमार ने बताया माैसम में बदलाव की वजह से दिन में धूप रहती है, जबकि रात ठंडी होती है। जिससे मवेशी के निमोनिया के संक्रमण की चपेट में आने का खतरा रहता है। बड़े व्यापारियों ने घोड़ों को धूप एवं ओस से बचाव के लिए शामियाने लगवाए हैं।
विज्ञापन

पशु बेचकर लाैटने लगे व्यापारी
प्रथम चरण के पशु मेले में पशुपालकों ने अपने पशुओं के साथ गंतव्य की ओर वापसी शुरू कर दी है। बीते तीन-चार दिन से मेला मैदान से घोड़ा, घोड़ी, गधा और खच्चर जैसे पशुओं के व्यापारी अपने जानवरों को वाहनों में लादकर लौटते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार तक मेला मैदान में महज 200 से 250 जानवर ही शेष बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed