फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news bah t20 criket rain

Agra News: बारिश ने टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मैचों पर फेरा पानी, नहीं हो सकी रासलीला

Wed, 29 Oct 2025 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
agra news bah t20 criket rain
बाह। राजा बदन सिंह खेल गांव बटेश्वर में आयोजित हो रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार के मैचों पर बारिश ने पानी फेर दिया। बारिश की वजह से एक भी मैच नहीं खेला जा सका। बारिश से पड़े खलल से प्रभावित मैच अगले दिन खेले जाएंगे। वहीं, बारिश की वजह से सांस्कृतिक मंच पर रासलीला का आयोजन भी नहीं हो सका। मंच के आसपास कीचड़ और दलदल के हालात पैदा हो गए हैं। पहुंच मार्ग तक पर फिसलन हो गई है। आबाद हो रहे लोक मेला क्षेत्र में भी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तंबू आदि तान रहे दुकानदार बारिश से परेशान रहे।
विज्ञापन




बटेश्वर के प्रवेश द्वार की सड़क पर जलभराव, हादसे का खतरा
बाह। बारिश से बटेश्वर मेले के प्रवेश द्वार पर पानी भर गया है। इससे पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। प्रवेश द्वार पर जिला पंचायत ने आकर्षक सजावट की है, लेकिन ठेकेदार ने सड़क से पानी की निकासी का इंतजाम नहीं किया है। जिसका खामियाजा लोक मेले में आने वाले श्रद्धालु और दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है। पैदल राहगीर और दोपहिया वाहन चालकों को जलभराव से हुई फिसलन की वजह से हादसे का डर सता रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला पंचायत से सड़क के पानी की निकासी और कीचड़ की सफाई की मांग की है। जिससे दलदल फिसलन के हालात न रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed