फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news bah bateshwer mela

Agra News: सर्दी से बचाव को कंबल, रजाई.... सहालग के लिए खरीदे बक्से

Wed, 19 Nov 2025 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
agra news bah bateshwer mela
बटेश्वर मेला में खरीददारों की भीड़ - फोटो : Social Media
बाह। बटेश्वर का मेला सिमटने लगा है। 9 नवंबर को संपन्न हुए मेला में मंगलवार को भी गृहस्थी का सामान खरीदने के लिए क्षेत्रीय लोग उमड़े। भोलेनाथ के दर्शन पूजन के बाद मेला क्षेत्र में पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपनी जरूरत का सामान खरीदा। दुकानदार नाहर सिंह, हरविन्दर सिंह, नागेन्द्र ने बताया कि खरीदार तो खूब आ रहे हैं, लेकिन बिजली, पानी की समस्या की वजह से दुकानें समेटना शुरू कर दिया है। एक दो दिन में सामान का लदान शुरू हो जाएगा। मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि भोलेनाथ को पूजने एवं गृहस्थी का सामान खरीदने के लिए रोजाना भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को सबसे ज्यादा बिक्री कंबल और रजाई की हुई, गर्म कपड़े भी खूब बिके। महिलाओं रीता, बबीता, राधा, ज्योति, अंजली, रेशम देवी, गोमती ने बताया कि सर्दी का मौसम है। इसलिए कंबल और रजाई खरीद कर ले जा रहे हैं। वहीं, रामेश्वर दयाल, राधाकिशन, मोहित सिंह, हरीशंकर, लाल सिंह ने बताया कि सहालग का समय होने की वजह से बक्से और अलमारी बटेश्वर मेला से खरीद कर ले जा रहे हैं। खुले बाजार के मुकाबले बक्सा और अलमारी कुछ सस्ते मिले हैं। दुकानदारों महेंद्र सिंह, हरविन्दर सिंह ने बताया कि मेला पर सर्दी और सहालग का प्रभाव साफ दिखा है। यही वजह है कि मंगलवार को कंबल, रजाई, बक्से, अलमारी खूब बिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed