फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra news: army recruitment from today

आगरा में सेना भर्ती शुरू, पहले दिन कासगंज जिले के अभ्यर्थियों को मिला मौका

Mon, 15 Feb 2021 12:11 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 15 Feb 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
Agra news: army recruitment from today
सेना भर्ती के अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

आगरा के कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार से सेना भर्ती रैली शुरू हो गई। इसमें भाग लेने के लिए रविवार से ही युवाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। इसको देखते हुए पुलिस ने शाम को हाईवे की एक लेन बंद कर दी।

विज्ञापन


मथुरा की तरफ से आने वाले वाहनों को एक किलोमीटर तक आगरा की तरफ की दायीं लेन पर होकर चलना पड़ा। एक ही मार्ग से दोनों तरफ के वाहन निकले। इससे जाम लग गया। हाईवे पर सोमवार से 400 पुलिसकर्मी दो शिफ्ट में ड्यूटी देंगे। भर्ती की प्रक्रिया आज सुबह पांच बजे से शुरू हो जाएगी। यह दोपहर 12 बजे तक चलेगी। 
विज्ञापन


एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि 8 मार्च तक चलने वाली भर्ती में 1.10 लाख से अधिक युवा भाग लेंगे। छह जिलों का भर्ती रोस्टर तहसील वार निर्धारित किया है। व्यवस्थाओं के लिए दो मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। कॅालेज से कुछ दूर पर ही बस स्टॉप बनाए गए हैं। बस स्टॉप पर उतरने के बाद युवा पैदल ही जाएंगे। पुलिस बाहर से आने वाले युवाओं की मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलालों पर नजर, खुफिया पुलिस लगाई
एसपी सिटी ने बताया कि सेना भर्ती के मद्देनजर पुलिस के साथ ही खुफिया टीम भी लगाई गई है। भर्ती के लिए आए युुवाओं के बीच दलाल भी सक्रिय हो सकते हैं। पिछली भर्ती के दौरान पकड़े गए दलालों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लिए गए हैं। सेना के साथ समन्वय के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।

मास्क, दस्ताने व सैनिटाइजर लाना जरूरी
सेना भर्ती रैली में अभ्यर्थियों को सैनिटाइजर, मास्क और दस्ताने अनिवार्य रूप से रखने होंगे। अभ्यर्थियों को रैली से 48 घंटे के भीतर का कोविड मुक्त प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

हाईवे पर जा रहे हैं तो संभलकर चलें
सोमवार सुबह से हाईवे पर संभलकर चलना होगा। लोग जाम में फंस सकते हैं। आईएसबीटी पर फ्लाईओवर निर्माण के कारण पहले से ही ट्रैफिक जाम रहता है। अब कीठम के पास हाईवे की एक लेन बंद कर दिए जाने से दिक्कत बढ़ जाएगी।

यहां ज्यादा रहेगी परेशानी
आईएसबीटी : बसों से अभ्यर्थी यहां आएंगे, साथ ही पहले से चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण यहां ट्रैफिक  संकरी सर्विस लेन से निकाला जाता है। यहां जाम लग सकता है। सिकंदरा : जाम से बचने के लिए लोग गैलाना, महर्षिपुरम से होकर निकलेंगे। इससे वाहन यहां फंस सकते हैं।
कीठम : यहां डायवर्जन किया गया है। एक लेन पर दोनों लेन का ट्रैफिक चलेगा। यहां पर भी जाम लग सकता है।

अभ्यर्थी ध्यान दें. 
सोमवार को पटियाली व कासगंज के अभ्यर्थियों की दौड़ होगी
मंगलवार को
. आगरा की खेरागढ़, बाह, किरावली के युवकों की भर्ती प्रक्रिया 2 से 5 मार्च तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed