फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news akola road accident two injured

Agra News: वैन और मोटरसाइकिल की भिड़ंत, मां–बेटे घायल

Mon, 17 Nov 2025 02:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
agra news akola road accident two injured
अकोला। थाना कागारौल क्षेत्र के गांव नगला परमाल के पास रविवार को स्कूल वैन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार युवक एवं उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ब्रेक न लगने और तेज रफ्तार के कारण हुआ।
विज्ञापन

अकोला के गांव नगला परिमाल के पास श्रीराधारानी रेजीडेंसी के पास तेज गति से आ रही स्कूल वैन मोटरसाइकिल से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटर साइकिल सवार गुड्डू तथा उसकी मां प्रीती उछलकर वैन से टकराए। परिजन ने बताया कि गुड्डू अपनी मां को लेकर आगरा से चीत स्थित मामा के यहां जा रहा था। हादसा देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल मां–बेटे को संभाला और एंबुलेंस से नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना इंचार्ज कागारौल ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed