{"_id":"6ab2ef6efdd8fef9ef02ce85","slug":"agra-news-agra-lady-murder-mistary-agra-news-c-25-1-agr1034-1166521-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 12 वाहनों के मालिकों से पूछताछ से खुल सकता है युवती की हत्या का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 12 वाहनों के मालिकों से पूछताछ से खुल सकता है युवती की हत्या का राज
विज्ञापन
आगरा। एत्मादपुर स्थित झरना नाला के जंगल में हत्या कर फेंकी गई युवती की लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से 12 गाड़ियों को चिह्नित किया है। यह उसी समय गुजरी थीं, जिस समय युवती की लाश मिली थी। अब इन गाड़ियों के मालिकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
7 सितंबर को झरना नाला के जंगल में 26 वर्षीय युवती की लाश मिली थी। मृतका हरा लोअर, काला, सफेद कुर्ता पहने हुए थी। 72 घंटे में पहचान नहीं होने पर शव का अज्ञात में अंतिम संस्कार किया गया। युवती के सिर में भारी वस्तु से प्रहार करके हत्या की गई थी। किसी वाहन से उसे यहां लाकर फेंका गया। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि गाड़ी मालिकों के बारे में जानकारी मिली है। सभी बुलाया जा रहा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो