फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news achnera loot police negligence

Agra News: तीन दिन बाद भी अछनेरा पुलिस ने नहीं लिखी लूट की प्राथमिकी

Thu, 27 Nov 2025 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
agra news achnera loot police negligence
अछनेरा। शादी समारोह में जा रहे दो युवकों के साथ मैक्स सवार अज्ञात बदमाशों ने रविवार को चाकू का डर दिखाकर लूट की वारदात की। आरोप है कि पुलिस प्राथमिकी नहीं लिख रही है और तीन दिन से उसको टहला रही है।
विज्ञापन

पीड़ित बॉबी निवासी गांव अकबरा अपने बुआ के बेटे के साथ किसी विवाह समारोह में शामिल होने अछनेरा जा रहा था। रविवार रात करीब 8:30 बजे दोनों युवक रुनकता से एक पिकअप गाड़ी में बैठ गए। पीड़ित के अनुसार मैक्स चालक ने कुकथला स्थित पीतांबरा पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाया और उन्हें गाड़ी के केबिन में बैठा लिया। रायभा और अछनेरा के बीच सुनसान मार्ग पर पहुंचते ही चालक और उसके दो साथी अचानक आक्रामक हो गए। एक युवक की गर्दन पर चाकू रखकर उन्हें धमकाया और 8 हजार रुपये नकद तथा दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए और फरार हो गए। पीड़ित बॉबी अछनेरा पुलिस थाना पहुंचा और घटना की शिकायत थाना पुलिस को दी। लेकिन कस्बा इंचार्ज ने युवकों को गुमराह करके लौटा दिया और दूसरे दिन आने की कह दिया। पीड़ित तीन दिन से थाना अछनेरा के चक्कर लगा रहे है लेकिन पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी नहीं लिखी है। थाना अछनेरा पर तैनात एसएसआई ने बताया कि अगर कोई घटना हुईं है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed