फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra News 600 SIMs and mobiles used in the fraud have been discontinued

Agra News: साइबर ठगों के 600 सिम-मोबाइल पर 'पुलिस का ताला', केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट

Fri, 19 May 2023 03:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह आशीष शर्मा, आगरा
आशीष शर्मा, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 May 2023 03:51 PM IST
सार

साइबर सेल से मिली जानकारी के मुताबिक, जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल में साइबर ठगों ने तकरीबन 1.50 करोड़ की ठगी की। इनके लिए अलग-अलग नंबरों का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
Agra News 600 SIMs and mobiles used in the fraud have been discontinued
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

साइबर अपराधी नए-नए प्रलोभन देकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। पहले काॅल करते हैं, फिर खाते साफ करते हैं। साइबर सेल अब इन अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई कर रही है। पिछले चार महीने में ठगी में इस्तेमाल 600 सिम और मोबाइल को बंद करा दिया गया है। इसके लिए रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय, साइबर मुख्यालय और डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (डीओटी) को भेजी गई थी।

विज्ञापन


साइबर अपराधी कई लोगों से धोखाधड़ी करने के बाद सिम तोड़ देते हैं। मोबाइल वही रहता है। नया सिम डालकर फिर से ठगी करते हैं। मगर, अब पुलिस सिम बंद कराने के साथ मोबाइल भी बंद करा रही है। इससे साइबर अपराधी को अपराध के लिए हर बार नया मोबाइल लेना होगा। एक बार मोबाइल बंद कराने के बाद दोबारा चालू नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन

चार महीने में डेढ़ करोड़ की ठगी

साइबर सेल से मिली जानकारी के मुताबिक, जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल में साइबर ठगों ने तकरीबन 1.50 करोड़ की ठगी की। इनके लिए अलग-अलग नंबरों का इस्तेमाल किया। कई बार एक ही व्यक्ति को काॅल करने के लिए कई सिम इस्तेमाल किए गए। मोबाइल एक ही था। इसका पता आईएमईआई नंबर से चला। पुलिस ने मोबाइल नंबर और आईएमईआई नंबर से सूची तैयार की। इसको स्टेट साइबर हेड क्वार्टर, केंद्रीय गृह मंत्रालय, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम को रिपोर्ट भेजी गई। इसके बाद 600 सिम और मोबाइल को बंद करा दिया गया। साइबर सेल हर महीने नंबर और मोबाइल के आईएमईआई नंबर को चिह्नित करके रिपोर्ट भेज रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस लोकेशन से काॅल, वहां की आईडी नहीं

साइबर सेल की जांच में सामने आया कि जिस लोकेशन से साइबर अपराधियों ने लोगों को काॅल किया, वहां की आईडी पर सिम नहीं लिए गए थे। उदाहरण के लिए बिहार से काॅल किया गया तो सिम में लगी आईडी पश्चिम बंगाल की लगी थी। कई बार आईडी पश्चिम बंगाल की थी, जबकि लोकेशन नूंह (हरियाणा) की आई थी। इस तरह बिहार पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड और हरियाणा के नूंह की लोकेशन और आईडी निकली। जिन आईडी का इस्तेमाल किया गया, वाे फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज लगाकर ली गई थीं।

नंबरों को चिह्नित किया जा रहा

अपर पुलिस उपायुक्त अपराध डाॅ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि साइबर अपराधियों के नंबरों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाती है। नंबरों को बंद करा दिया जाता है।

1930 पर करें काॅल

साइबर सेल के एक्सपर्ट विजय तोमर ने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को नए-नए तरीके अपनाकर झांसे में लेते हैं। बैंककर्मी, कंपनी अधिकारी, बीमा एजेंट, रिश्तेदार बनकर काॅल करते हैं। खाते की जानकारी लेते हैं। इसके बाद रकम निकाल लेते हैं। नौकरी, रिवार्ड पॉइंट आदि के नाम पर भी ठगी कर रहे हैं। इसके लिए रकम खाते में जमा करा लेते हैं। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। फोन पर किसी अनजान व्यक्ति को निजी और खाते की जानकारी नहीं दें। लालच में नहीं आए। अगर, कोई रकम मांगता है तो समझ जाएं, ठगी होने वाली है। साइबर ठगी होने पर साइबर क्राइम पोर्टल के नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। संबंधित थाने और साइबर सेल को भी अवगत कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed