{"_id":"67888c0e9a92a04caf05f8ed","slug":"agra-news-25-gharials-reached-chambal-river-population-is-increasing-rapidly-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चंबल नदी की गोद में पहुंचे 25 घड़ियाल, तेजी से बढ़ रहा है कुनबा; अब 2481 हुई संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चंबल नदी की गोद में पहुंचे 25 घड़ियाल, तेजी से बढ़ रहा है कुनबा; अब 2481 हुई संख्या
Thu, 16 Jan 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:03 AM IST
सार
चंबल में घड़ियालों का कुनबा बढ़ता ही जा रहा है। हाल में 25 घड़ियाल नदी में छोड़े गए, जिसके बाद उनकी संख्या 2481 पहुंच गई है।
विज्ञापन
बालू पर चहल-कदमी करता घड़ियाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में बहने वाली चंबल नदी में बुधवार को 25 घड़ियाल छोड़े गए। इससे नदी में घड़ियालों की संख्या बढ़कर 2481 हो गई है। वर्ष 2024 की गणना में चंबल नदी में 2456 घड़ियाल मिले थे।
देवरी स्थित घड़ियाल केंद्र में 3 साल पहले जन्मे 98 घड़ियाल शिशुओं की देखरेख की जा रही थी। मध्य प्रदेश के मुरैना के डीएफओ सुजीत जे पाटिल के मुताबिक वयस्क होने पर मंगलवार को चंबल नदी के जैतपुर स्थित राजघाट में 25 घड़ियालों को छोड़ा गया है। जिनमें 4 नर और 21 मादा हैं।
छोड़े गए घड़ियालों को टैग लगाए गए हैं। इससे चंबल नदी में उनके घूमने-फिरने पर नजर रखी जा सकेगी। घड़ियालों की दूसरी खेप भी जल्द छोड़ी जाएगी। बाह के रेंजर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि छोड़े गए घड़ियाल चंबल नदी में विचरण कर अपना रहवास तय करेंगे।