फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra New Airport Two runways will be built at the new airport four ships will be able to stand

Agra New Airport: नए हवाई अड्डे पर बनेंगे दो रनवे, खड़े हो सकेंगे चार जहाज; जानें और क्या-क्या होंगी सुविधाएं

Sat, 01 Jul 2023 01:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 01:16 PM IST
सार

आगरा हवाई अड्डे के लिए सलाहकार समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने की। उन्होंने हवाई अड्डे की समस्या और यात्रियों की सुविधा पर चर्चा की।

 

विज्ञापन
Agra New Airport Two runways will be built at the new airport four ships will be able to stand
हवाई जहाज, aeroplane, aero plane - फोटो : ANI

विस्तार

आगरा के नए सिविल एयर टर्मिनल हवाई अड्डे पर दो रनवे बनेंगे। चार जहाज खड़े करने के लिए हैंगर होगा। इसके लिए 37 हेक्टेयर भूमि ली जाएगी। हवाई अड्डे के लिए शुक्रवार को हुई दूसरे चरण की भूमि व्यवस्था व कार्य समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगरा हवाई अड्डा सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री डाॅ. जीएस धर्मेश ने बताया कि सिविल एयर टर्मिनल निर्माण कार्य तेज होगा। सुप्रीम कोर्ट से प्रोजेक्ट क्लीयरेंस के बाद भी अधिकारियों का काम सुस्त है। पहले चरण में करीब 55 एकड़ जमीन टर्मिनल के लिए ली गई है। अगले महीने तक सभी अनापत्ति व टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। डाॅ. धर्मेश ने वर्तमान में इंडिगो की घरेलू उड़ान लखनऊ-आगरा को अपराह्न तीन बजे चलाने के बजाय सुबह नौ से शाम सात से आठ तक चलाने पर विचार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रो. बघेल ने वर्तमान में हवाई अड्डे की समस्या और यात्रियों की सुविधा पर चर्चा की। नए सिविल एन्क्लेव के निर्माण में आने वाली सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी, प्रशासन को निर्देश दिए। आगरा वासियों की सुविधा के लिए अन्य शहरों की उड़ान बढ़ाने के लिए कहा। इंडिगो एयरलाइंस से प्रयास करने के लिए कहा।
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों से हो रही समस्या

आगरा एयरपोर्ट के निदेशक, विमानपत्तन नीरज श्रीवास्तव ने बैठक में बताया कि यात्रियों और कुछ विशिष्ट व्यक्तियों के आवागमन में एयर फ़ोर्स के गेट पर सुरक्षा कारणों से समस्या उत्पन्न होती है। इस कारण कई एयरलाइन अपनी उड़ानों के संचालन में रुचि नहीं ले रहीं हैं। अजीत नगर पर एयर फोर्स स्टेशन गेट सेना के नियंत्रण में है। वहां यात्रियों को सुरक्षा कारणों से प्रवेश नहीं मिलता। इसलिए अर्जुन नगर गेट को प्रशासन ने यात्रियों की आवाजाही के लिए तैयार कराया है।

ये भी पढ़ें - Rahul Tewatia: राहुल तेवतिया की एक ऐसी आदत, जिससे परेशान हैं गेंदबाज; खुद बताया अपना ये सीक्रेट
 

शहर के प्रमुख मार्गों पर नहीं साइनेज बोर्ड

एयरपोर्ट जाने के लिए शहर के एमजी रोड, नेशनल हाईवे, माल रोड सहित सभी प्रमुख मार्गों पर एयरपोर्ट के साइनेज बोर्ड लगाने की मांग बैठक में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed