फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IPL all rounder Rahul Tewatia habit which worries bowlers know secret

Rahul Tewatia: राहुल तेवतिया की एक ऐसी आदत, जिससे परेशान हैं गेंदबाज; खुद बताया अपना ये सीक्रेट

Sat, 01 Jul 2023 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 12:50 PM IST
सार

 राहुल तेवतिया आगरा में सिकंदरा के प्राचीन कैलाश मंदिर में पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि दुनिया का कोई भी गेंदबाज खतरनाक नहीं है। गेंदबाजों की धुनाई करना उनकी आदत में शुमार है। 
 

विज्ञापन
IPL all rounder Rahul Tewatia habit which worries bowlers know secret
राहुल तेवतिया - फोटो : twitter@ESPNcricinfo

विस्तार

आईपीएल की गुजरात टाइटंस टीम के विस्फोटक बल्लेबाज राहुल तेवतिया का कहना है कि उनके लिए दुनिया का कोई भी गेंदबाज खतरनाक नहीं है। गेंदबाजों की धुनाई करना उनकी आदत में शुमार है। तेवतिया शुक्रवार को वैजंती देवी इंटर कॉलेज में आयोजित वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

IPL all rounder Rahul Tewatia habit which worries bowlers know secret
राहुल तेवतिया - फोटो : twitter@ICC
उन्होंने कहा कि तीनों प्रारूपों की क्रिकेट में मैच की परिस्थिति बल्लेबाज की आक्रामकता तय करती है। टी-20 में भी कई बार ऐसी स्थिति होती है कि हमें पिच पर संयम बरतना पड़ता है। मैच में आक्रामकता कम हो जाती है। कई बार ऐसा भी होता है जब टेस्ट और एकदिवसीय मैचों में बल्लेबाज को आक्रामक भी होना पड़ता है। टेस्ट क्रिकेट का अपना वजूद है। यह हमेशा रहेगा। क्रिकेट की कलात्मकता टेस्ट में निहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL all rounder Rahul Tewatia habit which worries bowlers know secret
राहुल तेवतिया - फोटो : सोशल मीडिया
तेवतिया ने कहा कि टेस्ट मैच की तरह टी-20 क्रिकेट में भी बल्लेबाज को अपने तेवर दिखाने का पूरा समय मिलता है। बल्लेबाज आखिर की 30 गेंदों में से शुरुआती 10 गेंदें समझने में निकाल देता है तो भी अगली गेदों में 4-5 छक्के और चौकों से 150-175 का स्ट्राइक रेट एकदम आ जाता है।
विज्ञापन

IPL all rounder Rahul Tewatia habit which worries bowlers know secret
राहुल तेवतिया - फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि आईपीएल उदीयमान क्रिकेटरों को खुद को देश के सामने साबित करने का सबसे मजबूत प्लेटफॉर्म है। खास बात यह है कि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कई क्रिकेटरों के लिए वरदान साबित हुआ है। उन्हें टीम इंडिया में स्थान मिला है। तेवतिया ने बताया कि मैदान में हर रोज 5-6 घंटे प्रेक्टिस करते हैं। फिटनेस और डाइट से कोई भी समझौता नहीं करते। इस दौरान वैजंती देवी ग्रुप ऑफ एजुकेशंस के प्रबंध निदेशक तपेश शर्मा, नितेश शर्मा, योगेश शर्मा, भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित, राम राजपूत, रीनेश मित्तल, सीपी चौहान, पवन आगरी आदि मौजूद रहे।

IPL all rounder Rahul Tewatia habit which worries bowlers know secret
राहुल तेवतिया - फोटो : twitter@IPL

हार नहीं मानने की जिद हो

वैजंती देवी इंटर कॉ़लेज में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज राहुल तेवतिया ने बच्चों से कभी हार नहीं मानने की बात कही। उन्होंने बच्चों को बताया कि जब वह मैदान में होते हैं, तो कई बार परिस्थितियां टीम के अनुकूल नहीं होती हैं। हजारों दर्शकों का दबाव रहता है। ऐसी स्थिति में हार नहीं मानने की जिद मुझे कई बार लक्ष्य तक पहुंचा चुकी है। इस दौरान स्कूल के बच्चों में तेवतिया के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed