फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra netro news rail line

Agra News: भूमिगत स्टेशन पर दूसरी लाइन की पटरी बिछाना शुरू

Sun, 14 Jan 2024 04:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 04:13 PM IST
विज्ञापन
agra netro news rail line
आगरा। मेट्रो ट्रेन के भूमिगत स्टेशन में दूसरी ओर की पटरी बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। तीन स्टेशनों पर पटरी बिछाई जानी है। इनमें एक ओर की पटरी बिछ चुकी है। इस पर मेट्रो ट्रेन की टेस्टिंग चल रही है। उत्तर प्रदेश मेट्रो काॅरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकता ट्रैक में ताज पूर्वी, बसई स्टेशन और फतेहाबाद रोड स्टेशन एलिवेटेड स्टेशन हैं। ये बनकर तैयार हो चुके हैं। इन पर अधिकतम 90 किमी प्रति घंटे से ट्रेनों का ट्रायल हो चुका है। इसके अगले तीन स्टेशन, जिसमें ताजमहल, आगरा किला और जामा मस्जिद स्टेशन भूमिगत हैं। इस पर जाने के लिए एक ओर की पटरी बिछाई जा चुकी है।
विज्ञापन

इसी के बगल से आने के लिए दूसरी ओर की पटरी भी बिछाई जा रही है। इसका कार्य शुरू हो गया है। इन तीन स्टेशनों की दूरी करीब तीन किमी है। ये कार्य इसी महीने तक पूरा हो जाएगा और फिर दोनों ओर की पटरियों पर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed