फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra nagar nigam gave ten percent discount for online house tax deposit

राहत: आगरा में ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करें, 10 फीसदी छूट पाएं

Sat, 08 May 2021 04:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 May 2021 04:28 PM IST
सार

अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण लोग अपने घर पर ही बैठकर ऑनलाइन टैक्स जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
agra nagar nigam gave ten percent discount for online house tax deposit
आगरा नगर निगम

विस्तार

आगरा में नगर निगम का हाउस टैक्स 31 जुलाई से पहले ऑनलाइन जमा करने पर 10 फीसदी की छूट दी जा रही है। कोरोना संक्रमण के कारण नगर निगम ने घर-घर जाकर टैक्स वसूली का काम रोक रखा है, लेकिन लोगों से अपील की है कि वह नगर निगम की वेबसाइट के जरिए ऑन लाइन अपना हाउस टैक्स जमा करें और दस फीसदी की छूट भी पाएं। 

विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण लोग अपने घर पर ही बैठकर ऑनलाइन टैक्स जमा कर सकते हैं। उन्हें नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नगर निगम के कर्मचारियों को घर पर जाकर टैक्स जमा करने को मना कर दिया गया है। चूंकि 31 जुलाई तक ही 10 फीसदी छूट है, इसलिए लोग ऑनलाइन टैक्स जमा करने पर यह छूट प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इसके लिए नगर निगम की वेबसाइट www.nagarnigamagra.com पर जाकर हाउस टैक्स-पे आनलाइन पर क्लिक करके या वेबसाइट www.agrapropertytax.com  पर जाकर अपने घर या संपत्ति का टैक्स जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही www.agrapropertytax.com पर जाकर अपना मोबाइल नंबर भी रजिस्टर कर सकते हैं। जिससे समय-समय पर नगर निगम के टैक्स संबधी संदेश व्हाट्सएप या एसएमएस के माध्यम से मिल सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों जोन में फोन कर दूर कराएं समस्या
अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता के मुताबिक किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित जोन के कर निर्धारण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। लोहामंडी जोन की जनता कर निर्धारण अधिकारी विजय कुमार से फोन नंबर 7300740641 पर संपर्क कर सकती है। इसी तरह हरीपर्वत जोन में एससी भारतीय से फोन नंबर 9458550005, छत्ता जोन में अनिरुद्ध कुमार सिंह से फोन नंबर 9453099081 और ताजगंज जोन के नागरिक सीपी सिंह से 7300740647 पर संपर्क कर सकते हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed