{"_id":"66c760524d20d2dc63056ce3","slug":"agra-nagar-nigam-campaign-near-taj-caught-dogs-and-monkeys-by-laying-a-trap-2024-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: ताज के पास नगर निगम की टीम ने चलाया अभियान, कुत्ते और बंदरों को जाल बिछाकर पकड़ा; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ताज के पास नगर निगम की टीम ने चलाया अभियान, कुत्ते और बंदरों को जाल बिछाकर पकड़ा; देखें वीडियो
Thu, 22 Aug 2024 09:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 22 Aug 2024 09:29 PM IST
सार
आगरा नगर निगम ने तामहल के पास कुत्ते और बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। टीम द्वारा पांच दर्जन से अधिक कुत्ते और बंदरों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
ताजमहल के आसपास से पकड़े गये बंदर पिंजरों के अंदर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा नगर निगम की टीम ने गुरुवार को ताजमहल के पांच सौ मीटर एरिया में अभियान चला पांच दर्जन से अधिक कुत्ते व बंदरों को पकड़ा। पकड़े गये जानवरों को नगर निगम के रेस्क्यू सेंटर लाया गया है। नसबंदी के उपरांत बंदरों को जंगलों में तथा कुत्तों को ताजमहल से दूर इस क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
एएसआई प्रशासन की ओर से नगर निगम को शिकायत की गयी थी कि श्मशान घाट की ओर से बंदरों के झुंड ताजमहल में प्रवेश कर जाते हैं। ये जानवर कभी भी ताजमहल देखने के लिए आने वाले पर्यटकों पर हमला कर उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर निगम की टीम ने गुरुवार को पशु चिकित्साधिकारी डा. अजय सिंह के नेतृत्व में ताजमहल के पूर्वी व पश्चिमी गेट के पांच सौ मीटर एरिया में पिंजरे लगाकर लगभग चालीस बंदरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा इस दौरान करीब पच्चीस कुत्तों को भी पकड़ा गया । सभी जानवरों को पकड़ कर नगर निगम के रेस्क्यू सेंटर लाया गया है। यहां पर इनकी नसबंदी करने के उपरांत वन विभाग के सहयोग से जंगलों में बंदरों को तथा कुत्तों को ताजमहल से दूर इस क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। इस दौरान तीन कुत्ते जो ताजमहल परिसर के अंदर प्रवेश कर गये थे उन्हें भी पकड़ लिया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय सिंह ने बताया कि कुत्तों व बंदरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अगर कहीं पर किसी नागरिक को आवारा कुत्तों या बंदरों से परेशानी है तो वह नगर निगम प्रशासन को अवगत करा सकता है।