फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra murder news four miscreants arrested in police encounter

आगरा : लूट के बाद व्यापारी की हत्या करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक को लगी गोली

Sat, 05 Sep 2020 12:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Sep 2020 12:52 AM IST
सार

  • कमला नगर लूट और हत्या का खुलासा, चार गिरफ्तार
  • वाटर वर्क्स के पास मुठभेड़ में एक बदमाश सहित 4 गिरफ्तार, 26 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
agra murder news four miscreants arrested in police encounter
घटनास्थल पर एसएसपी, एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में तिहरे हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कमलानगर में व्यापारी की हत्या और लूटकांड को अंजाम देने वाल बदमाशों को भी पकड़ लिया है। वाटर वर्क्स चौराहे पर शुक्रवार की सुबह एक बदमाश मुठभेड़ में पकड़ा गया। उसके पैर में गोली लगी है। इसी मामले में तीन और बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। व्यापारी से लूटी गई रकम को पुलिस ने बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन


थाना कमलानगर क्षेत्र में 26 अगस्त को लूट के बाद रिक्शा कारोबारी ललित काठपाल की हत्या कर दी गई थी। ललित भाई रिंकू के साथ बाइक पर आ रहे थे। रश्मिनगर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया था। इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी। रुपयों से भरा थैला लूटकर भाग गए थे। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीम लगी हुई थीं। 
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह पांच बजे पुलिस और बदमाश के बीच वाटर वर्क्स सर्विस मार्ग पर मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से गोलियां चलीं। बाइक पर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पैर में गोली लगी है। बदमाश ने अपना नाम दीपक बताया। इससे पहले पुलिस ने ताजगंज थाना क्षेत्र के पुष्पांजलि पुरम फेस तीन से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें राजकिरन, प्रमोद और फौरन सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फौरन सिंह है मास्टरमाइंड

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि फौरन सिंह मास्टरमाइंड है। वह जीवनी मंडी स्थित ओम ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक का भतीजा है। उसी ने वारदात की साजिश रची थी। ओम ट्रांसपोर्ट कंपनी के कैंटर में ही ललित का भाई रिंकू प्रतिदिन गुटखा लेकर अलीगढ़ जाता था।  इसके बारे में से जानकारी थी इसके लिए पहले रेकी की। घटना वाले दिन बदमाश पीछा करते हुए आए थे। घटना को अंजाम देकर कमला नगर से फरार हो गए थे।

तो लूटे थे 40 लाख

व्यापारी ललित कठपाल की घटिया आजम खां पर रिक्शे की दुकान है। वह रोजाना अपने भाई रिंकू के साथ बाइक पर आते थे। 26 अगस्त को भी भाई को लेकर घर आ रहे थे। तभी रश्मि नगर में बदमाशों ने रोक लिया था। उन्हें गोली मार दी थी। व्यापारी की मौत हो गई थी। रिंकू ने बताया था कि एक थैला लूटा गया है, जिसमें टिफिन होने की बात कही थी। तहरीर में लूट होना नहीं दर्शाया था। 

इसकी पुलिस ने जांच की। बाद में पता चला कि थैले में टिफिन के अंदर 10 लाख रुपए रखे थे। उसे ही लूटने के लिए हत्या कांड को अंजाम दिया गया, लेकिन अगले ही दिन जांच में 40 लाख रुपए लूटने की बात सामने आई थी, लेकिन व्यापारी ने इस बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया था। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने 35 लाख रुपए लूटे थे। इनमें से 26 लाख रुपये बरामद हो गए। 

ये बदमाश पकड़े गए

- प्रमोद पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम विजामई थाना डौकी हाल पुष्पांजलि पुरम फेस थर्ड थाना ताजगंज आगरा। लाल मोटरसाइकिल से पीछा करने वाला।   
- फौरन सिंह पुत्र लज्जाराम निवासी विजामई थाना डौकी आगरा। 
- राजकरण पुत्र कृष्णाधर सोनी निवासी लोहागढ़ नियर कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल थाना ताजगंज आगरा। 
- दीपक पुत्र परशुराम निवासी गोबर चौकी थाना ताजगंज, आगरा।
ये तीनो लोग मोटरसाइकिल पर थे, जिनमें फौरन मोटरसाइकिल चला रहा था। दीपक पीछे बैठा था, जिसने गोली मारी थी।

ये हुई बरामदगी
- 26 लाख रुपये, 2 बाइक और पिस्टल बरामद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed