{"_id":"6a9d011acaaec26ce003e683","slug":"agra-municipal-corporation-team-imposed-fine-for-using-a-coal-tandoor-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: दो रेस्तरां में कोयले के तंदूर मिलने पर जुर्माना, बल्केश्वर रोड पर हटाया अतिक्रमण; निगम टीम की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: दो रेस्तरां में कोयले के तंदूर मिलने पर जुर्माना, बल्केश्वर रोड पर हटाया अतिक्रमण; निगम टीम की कार्रवाई
Sun, 06 Sep 2026 11:37 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:37 AM IST
सार
होटल की ओर से एजेंसी को कूड़ा देने के बजाय उसे सार्वजनिक स्थान पर फिंकवाया जा रहा था। मामले में नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई की। होटल से कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोयला और लकड़ी जलाने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी होटल और रेस्तरां इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। शनिवार को नगर निगम की टीम ने फतेहाबाद रोड पर कार्रवाई की तो रसोई रत्न समेत दो रेस्तरां पर कोयले से चलाए जा रहे तंदूरों को बंद कराया गया और जुर्माना वसूला।
जेडएसओ योगेंद्र कुशवाहा की टीम को दो रेस्तरां पर कोयले से भट्ठियां संचालित मिलीं। टीम ने भट्ठियों को पानी डालकर बुझाया और संचालकों से जुर्माना वसूला। बाबू जगजीवन राम चौराहा स्थित होटल डीलक्स पर भी कचरा फेंकने पर कार्रवाई की गई। होटल की ओर से एजेंसी को कूड़ा देने के बजाय उसे सार्वजनिक स्थान पर फिंकवाया जा रहा था। निगम ने कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि शहर की आबोहवा खराब करने वाले किसी भी प्रतिष्ठान को नियमों की अनदेखी नहीं करने दी जाएगी।
बल्केश्वर रोड पर फुटपाथ से हटाया अतिक्रमण
नगर निगम ने बल्केश्वर रोड पर सड़क किनारे पटरी और फुटपाथ पर सामान रखकर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। फुटपाथ और सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया। शनिवार को क्षेत्रीय एसएफआई के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम ने जुर्माना वसूला। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि फुटपाथों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।