फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Municipal Corporation ranked first in Prime Minister Housing Scheme

Agra: प्रधानमंत्री आवास योजना में आगरा नगर निगम को देश में पहला स्थान, किरावली नगर पंचायत दूसरे नंबर पर

Thu, 20 Oct 2022 01:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Oct 2022 01:58 PM IST
सार

प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे को पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी तरह किरावली नगर पंचायत के प्रतिनिधि को भी यह पुरस्कार दिया गया। 

विज्ञापन
Agra Municipal Corporation ranked first in Prime Minister Housing Scheme
पुरस्कार ग्रहण करते नगरायुक्त निखिल टी फुंडे व किरावली नगर पंचायत के प्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव 2022 में प्रधानमंत्री आवास योजना ‘150 दिन की चुनौती’ में आगरा नगर निगम को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए देश में पहला स्थान मिला है। किरावली नगर पंचायत को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। राजकोट में बुधवार को आयोजित कान्क्लेव में प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे को पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी तरह किरावली नगर पंचायत के प्रतिनिधि को भी यह पुरस्कार दिया गया। 

विज्ञापन


शहरी विकास मंत्रालय ने पूरे देश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत '150 दिन की चुनौती' दी थी। इसमें सबसे अच्छा प्रदर्शन आगरा ने किया। मंत्रालय की ओर से दी गई समय अवधि में आगरा ने दोनों किश्तें प्राप्त कर काम पूरा कर लिया। किरावली नगर पंचायत ने भी अच्छा प्रदर्शन कर देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। डीएम नवनीत चहल और नगर आयुक्त टीकाराम फुंडे ने इसका श्रेय अधिकारियों और कर्मचारियों की लगन और मेहनत को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed