{"_id":"69c7de5cf301ebeae103376a","slug":"agra-municipal-corporation-councillors-depart-on-study-tour-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: स्टडी टूर पर रवाना हुए के पार्षद, इन शहरों का करेंगे भ्रमण; आधुनिक शहरी प्रबंधन के सीखेंगे गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: स्टडी टूर पर रवाना हुए के पार्षद, इन शहरों का करेंगे भ्रमण; आधुनिक शहरी प्रबंधन के सीखेंगे गुर
Sat, 28 Mar 2026 08:13 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 28 Mar 2026 08:13 PM IST
सार
पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल दौरे के दौरान विशेष रूप से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट), जल आपूर्ति, सीवेज और अपशिष्ट जल प्रबंधन (एसटीपी सहित) तथा अन्य नवाचारों का अध्ययन करेगा। इन शहरों में लागू सफल मॉडल्स और तकनीकों को समझकर आगरा में भी उन्हें लागू करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
स्टडी टूर पर रवाना हुए पार्षद।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा नगर निगम द्वारा शहर के विकास और बेहतर शहरी प्रबंधन के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय स्टडी टूर पर शनिवार को पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों बेंगलुरु, मैसूर और ऊटी के भ्रमण पर रवाना हो गया। नगर निगम पार्क में एकत्रित होने के बाद सभी पार्षद बसों के माध्यम से खेरिया हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि यह दौरा पार्षदों की क्षमता निर्माण, ज्ञान के आदान-प्रदान और आधुनिक शहरी प्रबंधन की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को समझने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल विशेष रूप से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट), जल आपूर्ति, सीवेज और अपशिष्ट जल प्रबंधन (एसटीपी सहित) तथा अन्य नवाचारों का अध्ययन करेगा। इन शहरों में लागू सफल मॉडल्स और तकनीकों को समझकर आगरा में भी उन्हें लागू करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
इस अध्ययन दौरे के लिए आगरा नगर निगम की ओर से पार्षद प्रकाश केशवानी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जो पूरे कार्यक्रम के दौरान समन्वय स्थापित करेंगे। निगम द्वारा विस्तृत दौरा कार्यक्रम भी संबंधित नगर निकायों को भेज दिया गया है, जिससे तय समयानुसार भ्रमण और बैठकों का आयोजन किया जा सके। नगर निगम प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि मैसूर, बेंगलुरु, ऊटी नगर निकायों का सहयोग इस पहल को सफल बनाएगा और इससे आगरा में स्वच्छता, जल प्रबंधन और शहरी सेवाओं के स्तर को और बेहतर करने में मदद मिलेगी।