{"_id":"68198f72e3d2cfdc5d05026f","slug":"agra-municipal-corporation-cleaning-budget-doubled-in-four-years-yet-ranking-fell-so-much-2025-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा नगर निगम: सफाई का बजट चार साल में हुआ दोगुना, फिर भी इतनी गिर गई रैंकिग...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा नगर निगम: सफाई का बजट चार साल में हुआ दोगुना, फिर भी इतनी गिर गई रैंकिग...
Tue, 06 May 2025 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 May 2025 09:56 AM IST
सार
आगरा नगर निगम द्वारा चार साल में सफाई का बजर दोगुना कर दिया है, लेकिन इसके बाद भी स्वच्छ सर्वेक्षण में आगरा की रैंकिंग 16 से लुढ़क कर 85 पर आ गई है।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में बीते चार साल के स्वच्छ सर्वेक्षण में आगरा की रैंकिंग 16 से लुढ़क कर 85 पर आ गई है। इस बार के स्वच्छ सर्वेक्षण के नतीजे आने बाकी हैं, लेकिन उससे पहले आगरा नगर निगम ने सफाई पर खर्च होने वाला बजट इन चार सालों में ढाई गुना बढ़ा दिया है। खास तौर पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए बीते साल के मुकाबले 35 करोड़ से बढ़ाकर दोगुना यानी 70 करोड़ रुपये का बजट कर दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
इसी तरह सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए भी खर्च 17 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 70 करोड़ रुपये कर दिया है। साल 2020-21 में देश में स्वच्छ सर्वेक्षण में आगरा नगर निगम की रैंकिंग 16वीं थी। तब आगरा नगर निगम 172.54 करोड़ रुपये सालाना सफाई पर खर्च कर रहा था। अब आगरा नगर निगम की स्वच्छता रैंकिंग देश में 85वीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल के लिए नगर निगम ने 405.50 करोड़ रुपये का बजट इस वित्तीय वर्ष के लिए स्वीकृत किया है। बीते साल 20 करोड़ रुपये सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए स्वीकृत किए थे। इस बार बजट साढ़े तीन गुना बढ़ाकर 70 करोड़ रुपये कर दिया है। यही हाल डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का है, जिस पर 35 करोड़ रुपये से खर्च बढ़ाकर सीधे 70 करोड़ रुपये कर दिया है।
